धर्मशाला पर कब्जे को लेकर यादव-लश्करी गुट में विवाद

उज्जैन, अग्निपथ। धर्मशाला पर कब्जा करने की बात को लेकर यादव और लश्करी समाज के 2 पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि निकास चौराहा स्थित लश्करी धोबी समाज की धर्मशाला के बाहर शनिवार सुबह निलेश पिता जगदीश लश्करी (28) और हरीश उर्फ अप्पू पिता सुरेश यादव (29) के बीच धर्मशाला पर कब्जा करने की बात पर विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। विवाद की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के लोगों को चोंट आने पर मेडिकल परीक्षण के बाद 5 लोगों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले में निलेश की ओर से सुरेश, अप्पू, धीरज और पारस यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से हरीश की शिकायत पर जगदीश लश्करी, सुमित, निलेश उर्फ कालू और सागर पर प्रकरण कायम कर जांच शुरु की गई है। निलेश का कहना था कि धर्मशाला उनके समाज की है और यादव पक्ष के लोग कब्जा करना चाहते है। वहीं हरीश यादव का कहना था कि धर्मशाला शासकीय भूमि पर बनी है। निलेश और उसके साथी धर्मशाला में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते है। दोनों पक्ष धोबीगली निकास चौराहा के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार बाजार में बिकने आई कारों के खुलने लगे राज, सात जब्त

Sat Oct 2 , 2021
इंजन चेसिस नंबर बदले मिले, ऑटो डीलर छह दिन में नहीं दिखा पाए 352 कारों के दस्तावेज उज्जैन,अग्निपथ। कार बाजार से बेचने से रोकी गई 352 कारों में से कईयों में गड़बड़ी निकल रही है। जांच में महाराष्ट्र व गुजरात पासिंग चार कार के इंजिन-चेसिस नंबर बदले हुए मिले और […]