धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार

झाबुआ, अग्निपथ। जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोग राजस्थान और गुजरात से हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थांदला पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एम एस गवली ने कहा, हमें बुधवार को सूचना मिली कि थांदला थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में कुछ बाहरी लोग आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे हैं। इस पर पुलिस का एक दल और क्षेत्र के कुछ निवासी गांव पहुंचे और पाया कि राजस्थान और गुजरात के सात लोग और उनके कुछ स्थानीय संपर्क वाले लोग नारु डामोर के आवास पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश धर्मांतरण विरोधी कानून की संबंधित धाराओं के तहत कुल दस लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से नौ को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी ने कहा कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।

बुधवार को इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए विहिप महासचिव मिलिंद परांडे ने आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में ईसाई मिशनरियों पर अवैध धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा था, झाबुआ में कुछ सरकारी अधिकारी भी ईसाई मिशनरियों की मदद कर रहे हैं। हम अवैध धर्मांतरण में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झाबुआ-रतलाम मार्ग दुर्दशा का शिकार

Fri Nov 12 , 2021
थांदला। नगर से गुजरने वाले झाबुआ रतलाम मार्ग की दुर्दशा का शिकार हो रहा है। मार्ग पर टोल लगाने व सडक़ की दुर्दशा को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। जिस वजह से शासन को टोल बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। प्रशासन और टोल कपंनी ने सडक़ की मरम्मत […]

Breaking News