ध्यान मग्न बाबा महाकाल ने बनाया रिकार्ड

महाकाल का पहली बार हुआ ऐसा शृंगार, जिसे देश-विदेश में 10 लाख श्रद्धालुओं ने देखा

उज्जैन, अग्निपथ। बाबा महाकाल के वैसे तो प्रतिदिन आकर्षक शृंगार होते हैं। लेकिन सावन मास के आखिरी सोमवार को हुए इस अद्भुत शृंगार ने रेकॉर्ड बना लिया है। इस शृंगार ने फेसबुक-वॉट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने इस शृंगार को पसंद किया और कमेंट्स करके उसकी सराहना की।

माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे आकर्षक शृंगार हुआ है। इसे करने में पुजारियों को लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगा। पुजारी प्रदीप गुरु और भारत गुरु ने इसे तल्लीनता के साथ आकर्षक रूप प्रदान किया। बाबा महाकाल की यह मुद्रा ध्यान मग्न मुखारविंद के रूप में सजाई है, जिसके लिए भांग, ड्रायफ्रूट्स, सफेद चंदन, पुष्प माला, चांदी की मुंडमाला, इत्र, मखाने, चेरी सहित अन्य प्रकार के शृंगारित सामग्रियों का इसमें उपयोग किया गया।

पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि काफी मेहनत के बाद बाबा महाकाल का यह आकर्षक शृंगार किया गया। यही वजह रही कि देश-विदेश के भक्तों ने इसे खूब पसंद किया। इसे लाइक, शेयर के साथ-साथ इसकी फोटो अपने फोन की डीपी पर लगाई। इसे पसंद करने का आंकड़ा 10 लाख के पार हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम में प्रारम्भ हुए 130 से अधिक नवीन पाठ्यक्रम

Sat Aug 28 , 2021
उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव शनिवार दोपहर विक्रम विश्वविद्यालय के शलाका दीर्घा में मीडिया से रूबरू हुए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। प्रदेश में अब परंपरागत विश्वविद्यालयों में कृषि, हॉर्टिकल्चर जैसे […]