नई जगह अधिग्रहित करने की बजाय सिंहस्थ की जमीन से अतिक्रमण हटाये प्रशासन

रामादल के साधु संतों ने कहा कालियादेह महल से त्रिवेणी तक 100 फीट ग्रीन बेल्ट रखा जाए

उज्जैन। मास्टर प्लान 2035 को लेकर श्री रामादल अखाड़ा परिषद के साधु संतों ने कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की तथा इस प्लान के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम पत्र कलेक्टर को सौंपकर अपनी ओर से सुझाव दिये। साधु संतों ने कहा कि जहां 1980, १९92, 2004, 2016 में सिंहस्थ लगा वहीं सिंहस्थ लगे। प्रशासन नई जगह लेने की बजाय जहां वर्षों से सिंहस्थ लग रहा उस जमीन पर बस रही अवैध कॉलोनियों और यहां के अतिक्रमण हटाए।

कलेक्टर से मिलने पहुंचे रामादल अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत भगवानदासजी, महंत डॉ. रामेश्वरदासजी, श्रीमहंत रामचंद्रदासजी, राघवेन्द्रदासजी तथा दिग्विजयदासजी ने कहा कि 100 फीट ग्रीन बेल्ट के लिए कालियादेह महल से त्रिवेणी तक रखा जाए। पुराने समय से दत्त अखाड़ा, बड़ा उदासीन अखाड़ा, वाल्मिकी धाम, ऋणमुक्तेश्वर, भर्तृहरि गुफा, मौनी बाबा का आश्रम, मंगलनाथ मंदिर, अंगारेश्वर मंदिर, सिध्दनाथ मंदिर आदि नदी के किनारे पूर्व से निर्मित है।

अगर ग्रीन बेल्ट की दूरी 200 मीटर की जाती है तो इन आश्रमों एवं अखाड़ों को कैसे अन्यत्र ले जाओगे। यदि इन्हें अन्यत्र नहीं ले जा सकते हो तो इसकी दूरी 30 मीटर ही की जाए। ग्रीन बेल्ट 100 फीट के बाद में हरिद्वार की तर्ज पर आश्रम, अखाड़े, धर्मशाला, चिकित्सालय, पाठशाला के निर्माण की अनुमति दी जाना चाहिये।

मंदिर, आश्रमों को वैध करें

नरसिंहघाट से लालपुल तक मेला क्षेत्र में कई मंदिर एवं आश्रम बन चुके हैं इनको वैध किया जाए। जिस प्रकार से शहर की अवैध कॉलोनी को शासन वैध कर रही है, उसी तरह आश्रमों के निर्माण को भी वैध किया जाए।

शाही स्नान स्थल से चारों तरफ भूमि अधिग्रहित हो

पूर्व के कुंभ 2016 की जो भूमि अधिग्रहित नहीं की है, उसे यथावत रखी जाए तथा शाही स्नान के स्थल से चारों तरफ भूमि अधिग्रहित की जाए। ज्यादा दूरी पर महात्मा रूकेंगे तो शाही स्नान के समय सीमा पर आना मुश्किल होगा। पूर्व में अधिग्रहित सिंहस्थ की भूमि पर अवैध कॉलोनियां काटने वाले, अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित किया जाए एवं भूमि मुक्त कराई जाए। खिलचीपुर से मंगलनाथ का जो 80
फीट चौड़ा रोड़ है उसके आसपास जो अतिक्रमण है उसे भी मुक्त कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार को लगा कोरोना का पहला टीका

Tue Apr 6 , 2021
उज्जैन। जिले में अब तक (5 अप्रैल) कुल 1 लाख 47 हजार 242 व्यक्तियों को कोरोना के टीके का प्रथम डोज एवं 16 हजार 970 व्यक्तियों को टीके के प्रथम व द्वितीय डोज लग चुके हैं। जिले में कहीं भी किसी स्तर पर गंभीर प्रतिक्रियायें टीकों से नही हुई है। […]

Breaking News