नगर के एटीएम भगवान भरोसे तैनात नहीं रहते सुरक्षा गार्ड

सुसनेर, अग्निपथ। नगर के एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं है इनकी सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे है। एटीएम के कक्ष में यदि कोई परेशानी हो जाए या रुपए निकालते वक्त तकनीकी समस्या आए तो अनजान व्यक्तियों की ही मदद लेनी पड़ती है। दरअसल नगर के शुक्रवारिया बाजार स्थित एसबीआई एटीएम, डाक बंगला स्थित बैंक ऑफ इंडिया व सोयत रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम है। इन सभी की सुरक्षा भगवान भरोसे या सीसीटीवी कैमरे पर निर्भर रहती है। यदि लूट चोरी या एटीएम को नुकसान पहुंचाने जैसी कोई घटना हो तो केवल सीसीटीवी फुटेज के बलबूते पर अपराधों की विवेचना और अपराधी तक पहुँचने के प्रयास किए जाते है। जबकि रात में कैश निकालते वक्त उपभोक्ताओं में भय बना रहता है। लेकिन फिर भी एटीएम की सुरक्षा के लिए न बैंक प्रबंधन सजग हुआ है और न पुलिस ने कोई ठोस इंतजाम किए है। अधिकांश एटीएम कक्ष के दरवाजे बंद नहीं होते है। मेंटेनेंस की कमी से कई एटीएम के दरवाजे जाम हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को आने जाने में तो परेशानी होती ही है। अचानक किसी के घुस आने का खतरा भी बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम सहकारी बैंक के खाता धारक अपने ही पैसों के लिए लगा रहे चक्कर, पैसे नहीं होने से बेटी की शादी भी अटकी

Thu Nov 25 , 2021
खाताधारकों ने प्रबंधक के घर पर दिया धरना देवास, अग्निपथ। विक्रम साख सहकारी बैंक में जमा रुपये न मिलने से खाता धारकों ने गुरुवार को शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह वर्पे के घर पर धरना दे दिया। खाते में जमा रुपये न मिलने से किसी की बेटी की शादी तो किसी […]

Breaking News