नगर निगम कर रहा है बर्तन बैंक का संचालन

Ujjain bartan bank muncipal corporation 30 03 22

निर्माल्य फूलों से बनी अगरबत्ती एवं जैविक खाद भी उपलब्ध

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता की पहल पर नवाचार करते हुए निगम के समस्त झोन कार्यालयों में बर्तन बैंक का संचालन किया जा रहा है, बर्तन बैंक में 3500/- रुपए की अमानत राशि दी जाकर झोन कार्यालयों से 150 नग थाली एवं ग्लास ले सकते हैं।

नगर निगम के सामुदायिक भवनों में कार्यक्रमों के दौरान भी बर्तन बैंक से बर्तन लेने की उपलब्धता रहेगी एवं घरों में भी होने वाले कार्यक्रमों में भी बर्तन बैंक से बर्तन उपयोग में लिए जा सकते हैं साथ ही निर्माल्य फूलों से बनी अगरबत्ती एवं जैविक खाद भी निर्धारित शुल्क में उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 37 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत

Wed Mar 30 , 2022
जिले के 6400 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलेगा लाभ उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार को विक्रम कीर्ति मन्दिर के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम के अन्तर्गत उज्जैन जिले के छह हजार 400 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत 37 करोड़ रुपये के ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा […]
Rojgar diwas ujjain 30 3 22