नप के स्टोर रूम में नही है पिछले 6 वर्षो में डिस्मेंटल हुआ सामान, खरीदा या फिर फर्जी बिल लगाकर किया गया भुगतान

जिला कलेक्टर और एसडीएम को लिखित शिकायत देकर की जांच कर कारवाई करने की मांग

सुसनेर, अग्निपथ। वर्ष 2015 से 2021 के बीच नगर परिषद के द्वारा विभिन्न मदों से क्रय की गई प्लास्टीक की पेयजल टंकिया, सीमेंट की टंकियां, पाइप, नलिया, पानी की मोटरें सहित अन्य वस्तुओं की खरीदी में जिम्मेदारों द्वारा जमकर गड़बडिय़ां की गई है। वर्ष 2015 में परिषद के द्वारा लाखों की लागत से पेयजल टंकियो की खरीदी की गई थी। किन्तु आज इनमें से अधिकांश टंकियां नगर के किसी भी हिस्से में नजर नहीं आ रही हैं। साथ ही नगर परिषद के स्टोर रूम में भी मौजूद नहीं हैं।

शहर में स्थित दिवान जी की गली निवासी यूनूस खान द्वारा इस मामले में लिखित शिकायत आगर जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसडीएम सोहन कनास को की गई है। जिसमें बताया गया कि 2015 से 2021 के बीच नगर परिषद ने करोड़ों रूपए की सामग्री खरीदी है। किन्तु इनमें से अधिकांश सामग्री आज नगर परिषद के स्टोर रूम में मौजूद नहीं है।

जो सामग्री खरीदी गई थी अगर वह डिस्टमेंटल भी हो गई तो डिस्मेंटल सामग्री कहां गायब हो गई। सामग्री को नीलाम किया गया तो किसकी परमिशन से और कब किया गया। नीलामी से प्राप्त राशि कहां है। जैसे बिन्दुओं पर जांच की मांग शिकायत कर्ता द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त फिनाइल, ब्लीचिंग पावडर, सफाईकर्मियों के लिए सफाई उपकरण व ट्रालियां, कार्यालयीन उपयोग की सामग्री तथा नलजल योजना के उपकरण की करोड़ों की खरीदी कर एक फर्म विशेष को ही लाभान्वित किया गया है।

इस फर्म ने वर्ष 2019 में कई बार इस तरह की सामग्री भी सप्लाई कर दी है जिस की सप्लाई का लिखित आदेश फर्म को नहीं दिया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इन वर्षो में कई उपकरण व सामग्री को एक बार खरीदा गया लेकिन तीन-तीन बार उनके बिल लगाकर भुगतान प्राप्त किया गया है। शिकायत कर्ता के अनुसार प्रशासन जांच के नाम पर मामले को अधर में लटकाए हुए है। शिकायतकर्ता खान द्वारा 7 नवम्बर को मामले की शिकायत जिला कलेक्टर और एसडीएम को की गई थी। जिसके बाद प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुट गया है। साथ ही प्रशासन ने अभी तक मामले से जुड़े किसी भी दस्तावेज को जब्त नहीं किया है।

इनका कहना

नगर परिषद में वर्ष 2015 से 2021 के बीच विभिन्न सामग्री व उपकरण की खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। – सोहन कनास, एसडीएम व प्रशासक नगर परिषद सुसनेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव के सरपंच और भतीजे की दबंगई: सफाई व्यवस्था की शिकायत करने पर अधेड़ की बेरहमी से पिटाई

Tue Dec 28 , 2021
वीडियो हुआ वायरल जावरा, अग्निपथ। मचून गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। गांव के ही सरपंच और उसके भतीजे पर पिटाई के आरोप है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीडि़त ने पिपलोदा थाने पर शिकायत कर बताया […]

Breaking News