नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्षत्रिय समाज ने किया अभिनंदन

उज्जैन, अग्निपथ। क्षत्रिय परिवार के सदस्यों को भाजपा नगर जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर उनका सम्मान अभा क्षत्रिय महासभा परिवार ने मंगलवार को किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा परिवार के नारायणसिंह भाटिया, संजयसिंह ठाकुर, उमेशसिंह सेंगर, आनंदसिंह खींची को भारतीय जनता पार्टी की नगर जिला इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर तथा खगेशसिंह सेंगर को आईटी सेल का संयोजक नियुक्त किए जाने पर मंगलवार 4 जनवरी की शाम दौलतगंज स्थित कार्यालय पर पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल ने की। संचालन ठा. हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया। जिलाध्यक्ष द्रुपदसिंह पंवार ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार गोपालसिंह नरूका ने माना। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि हम पर पार्टी ने जो भरोसा किया है, उसका निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा जरूरतमंद के सहयोग हेतु आतुर रहेंगे। अध्यक्षता कर रहे चंदेल ने कहा कि समाज जनों की सेवा से ही व्यक्ति सामाजिक ऋण से उऋण होता है।

इस अवसर पर सुरेशसिंह कुशवाह, अर्जुनसिंह सिकरवार, शक्तिसिंह बैस, अनिलसिंह राजपूत, मलखानसिंह दीखित, प्रकाशसिंह परिहार, अशोकसिंह तोमर, वीरेंद्रसिंह परिहार, अभिषेक सिंह बैस, दिनेशप्रतापसिंह बैस, राजसिंह सेंगर, दिलीपसिंह चौहान, मनोजसिंह ठाकुर, संग्रामसिंह भाटी, कपिलसिंह सोलंकी, राजेंद्रसिंह पवार, प्रदीपसिंह परिहार, लाखनसिंह असावत, दिनेशप्रतापसिंह बैस, राहुलसिंह चौहान, रतनसिंह भदौरिया, विवेक सिंह परिहार, बबलू ठाकुर, राजेन्द्रसिंह दीखित, अंतरसिंह चौहान, नितिनसिंह कुशवाह, इंद्रवीरसिंह तोमर, रितिकसिंह खेर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मामा बालेश्वर होते तो बहाते खूब आंसू आश्रमों की असलियत देख, भील आश्रम माफियाओं के गिरफ्त में

Tue Jan 4 , 2022
अगर कोई चुप है तो इसका मतलब ये नहींं की उसे बोलना नहींं आता, हो सकता है वो थप्पड़ मारने में यकीन रखता हो! हमारी शराफत का फायदा उठाना बंद कर दो, जिस दिन हम बदमाश हो गए कय़ामत आ जायेगी! ये पंक्तियां इतिहास पुरूष स्वातन्त्र्यवीर मामा बालेश्वर दयाल जी […]

Breaking News