वरिष्ठ पत्रकार श्री चंदेल का सम्मान

चंदेल का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। वरिष्ठ पत्रकार अनिलसिंह चंदेल का सम्मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वार्ड १४ में कांग्रेसजनों ने किया। वार्ड १४ में १५ अगस्त को सुबह ११ बजे ध्वजारोहण समारोह दौलतगंज-सराफा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुजीब भाई सुपारी वाले द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, माया राजेश त्रिवेदी, भूपेंद्र दलाल, बाबू भाई, अनंतनारायण मीणा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यक्रम में श्री चंदेल को सुलतान लाला स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया।

चंद्रोत्सव में प्रवीण वशिष्ठ कई अवार्डों से सम्मानित

भोपाल में आयोजित द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब के वर्ष 2021-22 के लिये डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सम्मान समारोह चंद्रोत्सव में एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ को मल्टीपल के लिये स्पेशल अवार्ड, मेंबरशीप ग्रोथ, डायमंड ऑफ डिस्ट्रिक्टएवं वर्ष 2021-22 में डायनमिक लीडरशीप व डिस्ट्रिक्ट को समर्पण के साथ सहयोग के लिये एमजेएफ लायन दिलीप धारीवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर द्वारा डिस्ट्रिक्ट अवार्डो से सम्मानित किया गया।

पुरूस्कार कि इस श्रंखला में लांयस क्लब उज्जैन होलीसिटी एंव क्लब के सदस्यों को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरूस्कार प्राप्त हुए, जिसमें डायमंड ऑफ डिस्ट्रिक्ट के लिये लायन भरत जैन एवं लायन सुशील पोरवाल को सम्मानित किया गया।

लायंस संतोष घाटिया, अध्यक्ष लायंस क्लब उज्जैन होलीसिटी को सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष के लिये व उज्जैन होलीसिटी क्लब को अति उत्कृष्ट क्लब का एवं 9 न्यू क्लब के प्रायोजक व डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 के प्रथम सेंच्युरियन क्लब के लिये पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर एमजेएफ लायन अतुल रतनशी शाह एवं वर्तमान वी.डी.जी द्वितीय एमजेएफ लायन मनीष शाह एवं लायंस क्लब होलीसिटी के लायन अचल लिग्गा उपस्थित थे। होलीसिटी क्लब के सभी सदस्यों द्वारा इस उपलब्धि के लिये लायन प्रवीण वशिष्ठ एवं बाकी सदस्यों को बधाईयां दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिख वेशभूषा में 75 महिलाओं ने सवा घंटे किया पाठ

Tue Aug 16 , 2022
सिख समाज ने शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता दिवस पर गुरूद्वारे में हुआ कीर्तन, अरदास उज्जैन, अग्निपथ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत मप्र-छग केंद्रीय श्रीगुरूद्वारा सिंध सभा व उज्जैन सिख समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन 15 अगस्त को सिख […]