नशीली गोली खिलाकर तांत्रिक ने युवती से किया दुष्कर्म

तंत्र क्रिया के नाम पर बंद कराया दरवाजा, युवती होश में आई तो खुली पोल

उज्जैन, अग्निपथ। मंदबुद्धि युवती का इलाज करने के नाम पर पूजा के लिये घर आये तांत्रिक ने परिवार को झांसा देकर युवती को नशीली गोलियां खिला दी और दुष्कर्म किया। पुलिस ने तांत्रिक को गिर तार कर रिमांड पर लिया है।

नागझिरी टीआई विक्रमसिंह इवने ने बताया कि देवास रोड प्रेम रेसीडेंसी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है मंदबुद्धि होने पर परिजन काफी दिनों से परेशान थे। बेटी पढाई पूरी कर सके इसके लिये उन्होने कई लोगों से हल पूछा। एक परिचित ने देवास के बरोठा में रहने वाले तांत्रिक राजकुमार पिता गिरधारीलाल का पता बताया।

युवती की मां ने संपर्क कर तांत्रिक को घर बुलाया। उसने प्रेत आत्मा का साया होना बताया और पूजा की बात कहीं। परिजन तैयार हो गये 3 दिन पहले पूजा-पाठ शुरु कराई गई। तांत्रिक ने परिजनों को झांसे में लेकर दरवाजा बाहर से बंद करा दिया। कुछ देर बाद वह बाहर आया और बोला कुछ देर में बेटी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। इतना बोलकर वह चला गया। परिजन कमरे में पहुंचे तो बेटी बेसुध थी। कुछ देर बेहोशी से जागी, लेकिन कुछ नहीं बताया।

2 दिनों तक उसने कुछ खाया भी नहीं। मां ने पूछा तो बाबा द्वारा गलत काम करने की बात बताई। वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने धारा 376 (2) एन, 506 का प्रकरण दर्ज कर बरोठा पहुंच मंगलवार रात तांत्रिक को गिर तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पानी में मिलाई थी गोलियां

तांत्रिक की हैवानियत का शिकार हुई युवती ने बताया कि तंत्र-मंत्र बोलने के बाद पानी में कुछ मिलाकर पीने के लिये दिया था, उसके बाद वह बेसुध हो गई थी। होश आने पर वह काफी डरी हुई थी, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। टीआई इवने के अनुसार तांत्रिक ढोंगी है, वह दो शादी कर चुका है। वह अपने नाम के आगे उर्फ में गोविंद भी लगाता है। उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटियों ने उठाया योग के प्रचार का बीड़ा

Wed Apr 27 , 2022
विक्रम विवि दर्शनशास्त्र अध्ययनशाला की छात्राओं ने बच्चों को सिखाया योग उज्जैन। विक्रम विश्विद्यालय की दर्शनशास्त्र अध्ययनशाला में योग शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियों ने योग के प्रचार-प्रसार का बीड़ा उठाया है। योग शिक्षा अध्ययन करने वाली बालिकाओं ने क्षीरसागर स्थित सन ब्लूम स्कूल में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर […]
Yoga vikram university 27 04 22