नागदा ट्रैक पर दौड़ी देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन

180 की स्पीड पर वंदेमातरम्

नागदा, अग्निपथ। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का तीसरा रैक ट्रैक पर उतर चुका है। कोटा-नागदा ट्रैक पर इसका ट्रायल चल रहा है। ट्रेन को 120किमी से 180किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। 26 अगस्त से शुरू हुआ ट्रायल 6 सितंबर तक चलेगा।

रेल मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन के ट्रायल के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- सुपीरियर राइड क्वालिटी। गिलास देखो, 180 किमी की स्पीड पर भी स्थिर है…।
24 अगस्त को कोटा स्टेशन पर स्पीड ट्रायल के लिए वंदे भारत ट्रेन का रैक पहुंचा था। ट्रेन की शुरुआत में जांच के दौरान वॉशिंग पिट में धुलाई और सफाई की गई। सभी इंस्ट्रूमेंट और पैनल की भी जांच की गई। ट्रेन का ट्रायल आरडीएसओ, लखनऊ टीम की मौजूदगी में हुआ।

ट्रैक पर कई जगह 180 किमी की स्पीड

पश्चिम मध्य रेल (जबलपुर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया, पहले फेस का ट्रायल कोटा और घाटका बराना के बीच, दूसरा घाटका बराना और कोटा, तीसरा कुर्लासी और रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर नॉन-रिकॉर्डिंग किया गया। चौथा और पांचवां ट्रायल कुर्लासी और रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर, 6वां ट्रायल रामगंजमंडी और लबान डाउन लाइन पर हुआ। ट्रैक पर कई जगह स्पीड की सुई ने 180किमी की स्पीड को टच किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलसूत्र-पर्स छीनने वाली पति की प्रेमिका हिरासत में

Sun Aug 28 , 2022
5 अगस्त को हुई थी घटना, पूछताछ जारी उज्जैन, अग्निपथ। निजी कंपनी में काम करने वाली महिला से मंगलसूत्र और पर्स छीनने वाली पति की प्रेमिका और उसके देवर को शनिवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आज न्यायालय में पेश किया […]