नागदा में 3 साल पहले जिस तारीख को बची थी जान, उसका जश्न मनाने जा रहे थे, ट्रक ने रौंदा

नागदा, अग्निपथ। नागदा-जावरा स्टेट हाईवे पर एक युवक की नई जिंदगी के जश्न की रात आखिरी रात साबित हुई। हाईवे पर तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को चपेट में ले लिया।

केशव प्रताप
मृतक केशव प्रताप

हादसे में प्रकाश नगर निवासी केशव प्रताप (बिट्टू) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दोस्त राहुल जोशी गंभीर रूप से घायल है। तीन साल पहले 22 अप्रैल की रात में केशव का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वह मौत को मुंह से वापस आया था। इसी बात का जश्न मनाने के लिए वह 22 अप्रैल को ही दोस्त राहुल के साथ घूमने निकला था। हादसे का वीडियो रविवार को सामने आया है।

केशव एक एव्हरफ्रेश की दुकान पर सेल्समेन का कार्य करता था। दुकान संचालक कोमल ठाकुर ने बताया कि केशव गुरुवार को तबीयत खराब होने का कहकर छुट्टी लेकर गया। इसके बाद शुक्रवार को पूरा दिन दुकान नहीं आया। देर रात उसके एक्सीडेंट होने की सूचना मिली।

आयशर चालक ने पानी से धोए खून के दाग

मंडी थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। हादसे पर पर्दा डालने के लिए ड्राइवर बाइपास मार्ग स्थित नखराली ढाबा पर पहुंचकर ट्रक पर लगे खून के दाग को पानी से धो दिया। इसके बाद आयशर को अन्य वाहनों के बीच में खड़ा कर क्लीनर को गाड़ी में छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीआई बना रही थी सट्टा चलाने के लिए दबाव, 29000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon Apr 25 , 2022
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने की कानड़ थाना प्रभारी पर कार्रवाई कानड़, अग्निपथ। आगर जिले के कानड़ थाना की महिला टीआई को लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पर का लड़के ही एक व्यक्ति को अवैध कारोबार शुरू करने के लिए दबाव बनाने […]