नाबालिग से छोटा भाई और पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, बच्चा होने पर खुला राज

पीडि़ता की हालत गंभीर, आरोपियों को जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ छोटा भाई और पड़ोसी मुस्लिम युवक काफी समय से दुष्कर्म करते रहे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पीडि़ता की घर में बच्चे को जन्म देने से हालत खराब हो गई। मामले में चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।

आगर रोड स्थित चिंतामण नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी मजदूर पिता व छोटे भाई के साथ रहती है। 28 अगस्त को किशोरी ने घर में एक बालक को जन्म दिया। अविवाहित नाबालिग को बच्चा होने की सूचना पर पुलिस ने पीडि़ता और उसके पिता से पूछताछ की थी। पीडि़ता ने खुद को बालिग और विवाहित बताया। पिता ने भी रेप की घटना से इन्कार कर दिया था। इसी बीच पीडि़ता की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर पूछताछ की तो उसने बताया 15 वर्षीय छोटा भाई और पड़ोसी आसिफ उसके साथ रेप करते थे। जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। नाबालिग को बाल संरक्षण गृह और आसिफ को मंगलवार को जेल भेज दिया।

भाई ने ही उठाया फायदा

टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि पीडि़ता की माँ नहीं है। पिता मजदूरी करने जाते थे। इसी का छोटे भाई ने फायदा उठा लिया। बालक को जन्म देने के बाद पीडि़ता व उसके पिता घटना को छिपा रहे थे। पीडि़ता की हालत अब भी गंभीर है।

आसिफ का नाम आने पर खुलासा

पीडि़ता उसके पिता के कारण मामला दब गया था, लेकिन आसिफ द्वारा किशोरी से रेप की सूचना हिंदूवादी संगठन को मिल गई। जिस पर उन्होंने विरोध जताया। इसी बीच किशोर ने भी अस्पताल में भर्ती होने के बाद घटना बयां कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाय पत्ती के ज्यादा दाम वसूले, रिलायंस स्मार्ट पाइंट के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Tue Aug 30 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नापतौल विभाग ने मंगलवार को तेलीवाड़ा स्थित रिलायंस स्मार्ट पाइंट के खिलाफ नापतौल नियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद नापतौल निरीक्षकों ने मौके पर जांच की और इसके बाद प्रकरण दर्ज किया। नानाखेड़ा क्षेत्र की कृष्णापार्क कॉलोनी में […]