निगरानीशुदा बदमाश के साथ पकड़ाया एएसआई का पुत्र

हरिफाटक ब्रिज के नीचे केशवनगर से वृद्धा के गले से झपटा था मंगलसूत्र

उज्जैन, अग्निपथ। हरिफाटक ब्रिज के नीचे केशवनगर में वृद्धा के गले से मंगलसूत्र झपटने की वारदात एएसआई के पुत्र ने निगरानीशुदा बदमाश के साथ मिलकर की थी। आज दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। नीलगंगा थाने के समीप मंगलवार सुबह साधना पति जगदीश श्रीवास्तव (58) निवासी राजीव रत्न कालोनी के गले से बदमाश ने 55 हजार कीमत का मंगलसूत्र झपट लिया था।

फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने देवासगेट थाने पर पदस्थ एएसआई के पुत्र नितेश सिंह को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने अपने साथी रोहित गोस्वामी निवासी आगररोड के साथ वारदात करना कबूल कर लिया। रोहित को मंगलवार-बुधवार रात हिरासत में लिया गया।
वारदात के बाद मंगलसूत्र ठिकाने लगा दिया गया था। जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

दोनों को आज दोपहर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एएसआई का पुत्र नशे का आदी है। उसका साथी रोहित चिमनगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है, उसके खिलाफ नकब्जनी, लूट, आबकारी के दर्जनभर मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य सायबर सेल प्रभारी यादव को डीजीपी ने किया सम्मानित

Wed Oct 27 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। राज्य सायबर सेल प्रभारी रीमा यादव कुरील को डीजीपी विवेक जोहरी ने सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान महिला संबंधी अपराध को लेकर किए गए शोध कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है। वर्ष 2017 में मप्र पुलिस की ओर से डीजीपी रिसर्च एण्ड पालिसी सेल ने […]

Breaking News