राज्य सायबर सेल प्रभारी यादव को डीजीपी ने किया सम्मानित

उज्जैन,अग्निपथ। राज्य सायबर सेल प्रभारी रीमा यादव कुरील को डीजीपी विवेक जोहरी ने सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान महिला संबंधी अपराध को लेकर किए गए शोध कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है।

वर्ष 2017 में मप्र पुलिस की ओर से डीजीपी रिसर्च एण्ड पालिसी सेल ने जे-पाल के साथ एएमयू साईन किया था। इसके तहत क्राइम एगेन्स्ट वूमेन संबंधी शोध कार्य किया जाना था। इसमें विश्व के 261 विश्वविद्यालयों के प्रोफेश्नल्स रिसर्च कार्य में शामिल किए गए थे। इस शोध कार्य के लिये प्रदेश के आईपीएस विनीत कपूर निदेशक मप्र पुलिस अकादमी भोपाल को नोडल अधिकारी बनाया था।

उनके मार्गदर्शन एएसपी मलय जैन, पिंकी जीवनानी के नेतृत्व में निरीक्षक रजनी तिवारी, एसआई रीमा यादव कुरील, रचना मिश्रा अर्चना चौहान (वर्तमान निरीक्षक) वीके गुर्जर सेवानिवृत्त उपुअ मप्रपु अकदमी भोपाल ने राज्य के 12 जिलों के 180 थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क की स्थापना तथा शोध कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर उत्कृष्ट कार्य किया।

इसी को लेकर 25 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी जौहरी व जे-पाल की कार्यकारी अधिकारी शिवानी मुखर्जी ने निरीक्षक तिवारी, कुरील, मिश्रा, चौहान व सेवानिवृत उपपुलिस अधीक्षक वीके गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एडीजीपी अनुराधा शंकर, आईपीएस कपूर, एएसपी मलय जैन व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुष्य नक्षत्र की शुभ बेला में दमकेगा बाजार, व्यापारियों ने सजाई अपनी दुकानें

Wed Oct 27 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक पुष्य नक्षत्र मनाया जाएगा। शुभ दिन होने से बाजार में जमकर खरीदी होगी। व्यापारियों ने भी पहले से ही अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सबसे अधिक वाहन, आभूषण, फर्नीचर के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बिक्री होने की संभावना है। व्यापारियों का […]

Breaking News