निजी हाथों में सौंपा जाएगा स्मार्ट सिटी का स्वीमिंग पूल

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम कंपाउंड में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनाए गए स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस का संचालन जल्द ही निजी हाथों में जा सकता है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने स्वीमिंग पूल कांप्लेक्स और क्लब हाउस के संचालन के लिए टेंडर जारी कर निजी फर्मो को आमंत्रित किया है।

नगर निगम परिसर के पिछले हिस्से में नजर अली मिल की जमीन पर बने स्वीमिंग पूल कांप्लेक्स और क्लब हाउस का निर्माण दो साल पहले करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। ओलंपिक स्टेंडर्ड साइज पूल के अलावा यहां किड्स पूल भी बना हुआ है। कोरोना की वजह से निर्माण के बाद से ही अधिकांश समय यह बंद रहा। कुछ वक्त पहले ही तैराकों के लिए दोबारा खोला गया है।

स्मार्ट सिटी कंपनी अब इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर निजी हाथों में सौंपना चाहती है। निजी कंपनी द्वारा पूल के संचालन का ठेका लिए जाने के बाद यहां तैराकी की तैयारी करने वालों से शुल्क वसूला जाएगा। इस शुल्क से ही पूल का संचालन हो सकेगा। निजी फर्म ही यहां गार्ड व अन्य कर्मचारियों की तैनाती करेगी।

देवासरोड का पूल भी नया बनेगा

देवासरोड पर पहले से बना हुआ नगर निगम का पूल भी दोबारा बनाया जा रहा है। नगर निगम ने इसके पुर्ननिर्माण के लिए 3 करोड़ 10 लाख रूपए लागत का टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 1 साल की अवधि में स्वीमिंग पूल दोबारा बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी इसी तरह से डिजाईन किया गया है ताकि राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने वाले तैराक यहां प्रेक्टिस कर सके। पूल तैयार होने के बाद इसका संचालन नगर निगम द्वारा ही किया जाएगा या इसे भी निजी फर्म को सौंपा जाएगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराजवाड़ा की पुरानी बिल्डिंग को हैरिटेज धर्मशाला

Tue Nov 23 , 2021
स्मार्ट सिटी की बैठक : रामघाट के मंदिरों और घाट के सौंदर्यीकरण पर भी खर्च होंगे 16 करोड़ उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में महाराजवाड़ा की पुरानी बिल्डिंग को हैरिटेज धर्मशाला का रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस काम पर दो चरणों में करीब 23 करोड़ […]

Breaking News