अवैध कॉलोनी बनाने वाले सात कॉलोनाइजर को कोर्ट ने जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। अवैध कॉलोनी बनाने के प्रकरणों में सात कॉलोनाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। मामले में पुलिस को एक कॉलोनाइजर की तलाश है।

नगर निगम ने गुुरुवार को तीन थानों में आठ कॉलोनाइजर पर वर्ष 2014 से 2020 तक बिना अनुमति व लाइसेंस के छह जगह कॉलोनी काटने के केस दर्ज किए थे। चिमनगंज पुलिस ने तीन मामलों में मिर्जावाड़ी निवासी मो. नईम पिता इकबाल, रघुनाथ पिता भेरूलाल मालजी, खिलचीपुर के राजाराम पिता रतनसिंह आंजना व सांदीपनी नगर के सावन पिता बाबूलाल कुमावत को गिरफ्तार किया।

पंवासा पुलिस ने क्षेत्र के कचरू पिता गोवर्धन लाल खरेतिया व भाई राधाकिशन पर मारुति परिसर में अवैध कॉलोनी काटने के प्रकरण में पकड़ा। नागझिरी पुलिस ने विक्रम, गांधी नगर के गजेंद्र पिता अमरसिंह को गिरफ्त में लिया। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हो गए। मामले में नागझिरी पुलिस को अब अशोक नगर के आशुतोष पिता मोहन लाल शर्मा की तलाश है। याद रहे शासन के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन बदमाश, मिलावटी, भूमाफियाओं के खिलाफ मुहिम चला रहा है। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मास्क नहीं पहनने वाले 369 को भेजा जेल

Fri Dec 4 , 2020
210 लोगों पर 22 हजार रुपए जुर्माना लगाया उज्जैन। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन की सख्ती फिर शुरू हो गई है। कोरोना स्क्वाड ने शुक्रवार को बाजार में बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन शहर में […]