निलंबन के विरोध में पटवारी हुए लामबंद कलेक्टर से की बहाली की मांग

उज्जैन, अग्निपथ। जिले के 7 पटवारियों को जियो टेग गिरदावरी के कार्यों के चलते निलंबित कार्य किये जाने से म.प्र.पटवारी संघ आंदोलित हो गया है। जिले के सैकड़ों पटवारियों ने लामबंद होकर 20 जनवरी 2022 को कलेक्टर आशीषसिंह से कोठी पेलेस उज्जैन पर मुलाकात की और जियो टेग गिरदावरी के अव्यवहारिक पक्ष, साधन-संसाधनों के अभाव से अवगत कराते हुए निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग की।

म.प्र.पटवारी संघ उज्जैन के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह यादव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्रशासन की एकतरफा निलंबन कार्यवाही का पुरजोर विरोध करते हुए पटवारियों ने जियो टेग गिरदावरी को गैर व्यवहारिक दर्शाकर कलेक्टर से मौके पर इसको समझने का अनुरोध किया। कलेक्टर सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मौके पर इस समस्या को समझने, इसकी तकनीकी समस्याओं के निराकरण सहित निलंबित पटवारियों की बहाली का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दीपेश अग्निहोत्री, महेश जोशी, मुकेश राजवानी, मनोहर पाटीदार, रामपालसिंह, राजेश परमार, सरदार वर्मा, आशीष कुमावत, सुनील गंगवाल, तारेन्द्रसिंह, इंदरसिंह आंजना सहित कई तहसील अध्यक्ष, पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता भगवतीप्रसाद शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम टकवासा में हत्या: गाली देने पर इतना मारा की हो गई मौत

Thu Jan 20 , 2022
पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया, 1 आरोपी फरार उज्जैन, अग्निपथ। शराब के नशे में गाली दे रहे 2 बच्चों के पिता को पड़ोसियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। एक की […]
दो घटनाओं में 8 लोग घायल

Breaking News