नीमच और राजस्थान के परिवार से भरी तूफान पलटी, 9 लोग घायल

हादसे

उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आ रहे थे, रुईगढ़ा में हादसा

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने आ रहा परिवार रास्ते अंधे मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। सडक़ से उतरने के बाद तूफान पलटी खा गई। 9 लोगों को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम रुईगढ़ा के मोड़ पर तूफान गाड़ी के सडक़ से नीचे उतरने के बाद 2 पलटी खाने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। तूफान में नीमच और ब्यावरा राजस्थान का परिवार सवार था। लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। 9 लोग घायल थे, जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि किसी की हालत गंभीर नही है। घायलों ने बताया कि पूरा परिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहा था। परिवार के साथ 2 बच्चे भी थे, जिन्हे चोंट नहीं लगी है।

तूफान का चालक कालू यादव हादसा होने के बाद भाग निकला है। पुलिस के अनुसार घायलों में प्रकाश पिता प्यारेलाल कलोसिया, उनका भाई सुरेन्द्र उर्फ सोनू, प्रकाश की पत्नी निशा, परिवार के सदस्य सीमा पति विजय, सौरभ पिता लाखन, शक्ति पिता विजय, लाखन पिता श्यामलाल तंजी, रेणू पति लाखन, खुशबू पति कालीचरण है। 2 बच्चों का चोंट नहीं लगी है। घायल प्रकाश ने बताया कि चालक रफ्तार के साथ गाड़ी चला रहा था, मोड़ आने पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी 2 पलटी खा गई। पुलिस ने नीमच में रहने वाले चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी की आशंका में 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

Wed Jul 13 , 2022
सावन से पहले महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाही उज्जैन, अग्निपथ। श्रावण मास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। भीड़ के बीच जेबकटी, श्रद्धालुओं का सामान चोरी होने जैसी घटनाएं भी बढ़ जाती है। श्रावण महीने की शुरूआत से पहले ही पुलिस […]