नेशनल प्रतियोगिता में आस्था मुंशी को गोल्ड मेडल

उज्जैन,अग्निपथ। माधव विज्ञान महाविद्यालय द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. आस्था मुंशी ने इंस्टाग्राम पर क्रिएटिव डिजाइन द्वारा आयोजित नेशनल लेवल आर्ट प्रतियोगिता में स्टोन वर्क में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। कु. आस्था मुंशी को गोल्ड मेडल मिलने की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज, समन्वयक बीसीए डॉ. राजकुमार नीमा, नितिन तिवारी, सुमांशु शर्मा, जयंत मिश्रा, नितेश अखंड ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट उनकी इस उपलब्धियों के लिए बधाई देकर स्वागत किया। उल्लेख है कि आस्था मुंशी माधव विज्ञान महाविद्यालय में बिजनेस इन्यू वेशन से लाभ प्राप्त कर केंद्र शासन के ई मीडियम माइको स्माल इंटरप्राइजेस पर पंजीकृत बिजनेस वूमेन हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर में विवाद की वजह दर्शनार्थियों से वसूली

Thu Feb 25 , 2021
प्रोटोकाल कर्मी के खिलाफ कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोला,जांच कमेटी ने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल मंदिर के सहायक प्रोटोकाल कर्मचारी व महिला सफाइकर्मी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को महिला ने फिर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। कर्मचारियों ने भी उसके पक्ष […]