नौकरों को लेकर कार से जा रहा था व्यापारी, फर्जी रिपोर्ट से खुली बीमारी की पोल

एडीएम ने लगाई फटकार, पुलिस ने दर्ज किया केस

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड से पुलिस प्रशासन की टीम ने बुधवार को एक व्यापारी को दो नौकरों को कार में ले जाते हुए पकड़ा। लॉक डाउन में घूमने पर रोका तो फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दिखकर बचने का प्रयास किया, लेकिन सच्चाई सामने आने चिमनगंज पुलिस ने व्यापारी पर केस दर्ज कर दिया।

दौलतगंज निवासी व्यापारी आशीष पिता जयंतिलाल जैन (47) बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे चक कमेड से कर्मचारी मेहरबान पिता दुल्ला जी सूर्यवंशी व मुकेश पिता भवानी शंकर चौहान को लेकर आ रहा था। दरगाह चौराहे पर चैकिंग कर रहे टीआई अजीत तिवारी और टीम ने उन्हें रोका। इसी दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी व एएसपी अमरेंद्रसिंह भी पहुंच गए।

एडीम सूर्यवंशी ने लॉक डाउन में घूमने का कारण पूछा तो जैन ने कार में सवार एक नौकर को बीमार बताते हुए अस्पताल ले जाने का कहा। प्रमाण मांगने पर उसने एक डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट थमा दी। सूर्यवंशी ने रिपोर्ट देखते हुए बीमार बताए कर्मचारी से नाम पूछा। उसने सहीं नाम बता दिया। फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दिखाने पर सूर्यवंशी ने जैन की लू उतार दी। नतीजतन टीआई तिवारी ने तीनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

याद रहे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में जगह नहीं है, आक्सीजन व दवाओं का भारी अभाव है। कलेक्टर आशीषसिंह ने संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए 10 दिन का सख्त लॉक डाउन लगाया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी जान पर खेलकर मैदान में डटे हुए है। बावजूद कुछ लोग निजी हित के लिए इसे गंभीरता से नहीं ले रहे, जो उनके साथ ही दूसरों के लिए भी काफी घातक सिद्ध हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>खबरों के उस पार: </span> नहीं हो रहा सेनिटाइजर का छिडक़ाव...!

Wed Apr 21 , 2021
कोरोना महामारी के दौर में जहां शहर में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं नगर निगम के कर्मी ना तो सफाई की तरफ ध्यान दे पा रहे हैं और ना ही आवारा मवेशियों की तरफ। नगर निगम की सफाई गैंग वार्डों में सुबह आकर 11 बजे तक अपने […]