पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा करेगा सिंधु समाज

sindhi samaj baithk 21 04 22

चंदन तिलक व रुद्राक्ष माला पहनाकर करेंगे स्वागत

उज्जैन, अग्निपथ। आस्था की 118 किलोमीटर पंचक्रोशी यात्रा मे शामिल सभी धर्मालुजनों का सिंधु समाज उज्जैन भव्य रुप से स्वागत अभिनंदन करेगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओ को गर्मी से राहत के लिए सुगंधित फव्वारे ,चंदन तिलक व शमियाने के साथ भोजन प्रसादी व ठहरने की भी व्यवस्था रहेगी।

सिंधु समाज उज्जैन के सदस्य गोपाल बलवानी ने बताया कि पंचक्रोशी यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक नानाखेड़ा स्थित कार्यालय पर सिंधु समाज के युवा समाजसेवी महेश परयानी व संतोष लालवानी के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी दौलत खेमचंदानी, प्रताप रोहरा, किशन भाटिया, महेश गंगवानी, डॉ जितेंद्र जेठवानी, लोकेश आडवाणी, किशोर मुलानी, कमल शहलानी, हरीश देवनानी, वीर कुमार मामनानी, घनश्याम दासवाणी, अशोक हरपलानी, कमल मोटवानी, मुकेश सेवारामानी, मूलचंद्र वासवानी, देवीदास नाथवानी, गिरधारी लालवानी, कपिल बाशानी, दीपेश लालवानी, लालू नागवानी एवं समाजजनों ने आयोजन को लेकर बहुमूल्य सुझाव से अवगत कराया। बैठक के दौरान श्री परयानी ने बताया कि सिंधु समाज उज्जैन विगत कई वर्षों से पंचक्रोशी यात्रियों की अनवरत सेवा करता आ रहा है।

इस वर्ष भी उंडासा रोड़ न्यू सेंटपॉल स्कूल के सामने सालिटीयर कॉलोनी में पांडाल लगाकर पंचक्रोशी यात्रियों का स्वागत ब्राह्मण बटुकों के द्वारा चंदन तिलक लगा कर व रुद्राक्ष की माला पहनाकर किया जाएगा। सिंधु समाज उज्जैन के इस पांडाल में सभी धर्मालुजनों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए सुगंधित फव्वारे के साथ ही भोजन प्रसादी व रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी रहेगी। पांडाल में सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भजन का गायन किया जाएगा व समय-समय पर चाय वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। जिसका लाभ लाखों धर्मालुजन उठाएंगे।

युवा समाजसेवी महेश परयानी के नेतृत्व में किए जा रहे इस पावन पुनीत कार्य के लिए समाजजनों की समिति बनाकर उन्हें कार्य भी सौंप दिए गए हैं। आयोजन स्थल पर शामियाने लगाने से लेकर पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, कच्चा राशन पहुंचाने और भोजन वितरण तक की व्यवस्था सुचारू ढंग से हो इसीलिए बैठक के दौरान सभी समाजजनों को निर्धारित कार्य सोपे गए।

सिंधु समाज उज्जैन के द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों के स्वागत के साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यात्रा के दौरान यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होती है तो डॉ जितेंद्र जेठवानी और उनकी टीम के माध्यम से तत्काल सिंधु समाज उज्जैन के पांडाल में उनका उपचार किया जाएगा। साथ ही उपयोगी दवाइयों व मलहम का वितरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर की छात्रा से उज्जैन की होटल में दुष्कर्म

Thu Apr 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शादी का झांसा देकर इंदौर की छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म करने वाला एसएफ में जवान है और जबलपुर में पदस्थ है। महाकाल टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि इंदौर महिला थाना पुलिस ने पीएससी […]