अपर आयुक्त के बाद अब खुद के पीए को भी बदला निगम आयुक्त ने

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में आयुक्त अंशुल गुप्ता अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना की लंबी सर्जरी करने के मूड में आ गए हंै। अपर आयुक्त मनोज पाठक से स्थापना विभाग का चार्ज वापस लेकर अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर को स्थापना प्रभारी बनाने के बाद मंगलवार को आयुक्त ने अपने निज सहायक (पीए) को भी बदल डाला है।

अब तक आयुक्त अंशुल गुप्ता के निज सहायक का काम देखने वाले केमिस्ट मनीष भावसार को उद्यान विभाग में पदस्थ कर दिया गया है। आयुक्त ने जोन क्रमांक 4 में पदस्थ प्रभारी उपयंत्री प्रदीप सोलंकी को निजी सहायक बनाया है। आयुक्त के इस फैसले की मंगलवार दिनभर नगर निगम में चर्चा रही। नगर निगम में चर्चा थी कि आयुक्त कार्यालय की बहुत सी गोपनीय जानकारियां निगम के दूसरे अधिकारियों तक पहुंच रही थी।

नगर निगम से जुड़े सूत्र बताते है कि निकाय में बदलाव की ये महज शुरूआत है। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता काफी पहले से अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना को बदलने की प्लानिंग में जुटे थे। स्वच्छता सर्वेक्षण की वजह से उन्होंने किसी तरह का बदलाव नहीं किया लेकिन अब आने वाले एक सप्ताह में नगर निगम में कई अधिकारी-कर्मचारियों की कुर्सी बदल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार सवारों ने किराना दुकान संचालक को किया अगवा

Tue Apr 26 , 2022
मारपीट कर नागझिरी में छोड़ा, थाने पहुंचा मामला उज्जैन अग्निपथ। बाजार से लौट रहे किराना दुकान संचालक का कार में सवार महिला और उसके तीन साथियों ने अपहरण कर लिया। इंदौररोड और देवासरोड पर घूमाने के बाद मारपीट कर नागझिरी में छोड़ भागे। गांधीनगर में रहने वाला पवन पिता उमरावसिंह […]