पंद्रह हजार लोगों पर आशियाने का संकट गहराया

आक्रोशित लोगों ने नगरपालिका पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

नागदा, अग्निपथ। बिरलाग्राम की झुग्गी झोपडिय़ों में स्थानीय उद्योगों में काम करने वाले लगभग 15 हजार से अधिक लोग निवास करते है रेलवे ने स्वयं की भूमि बताकर 15 दिन का नोटिस किया, जिसको लेकर रहवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आशियाने का संकट आने पर सोमवार को कन्याशाला चौराहे से रैली के रुप में झुग्गी झोपड़ीवासी कांग्रेस नेता बसंत मालपानी के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ज्ञापन लेने के लिए नहीं आया तो सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन आक्रोशित लोगों को शांत करने के लिए पहुंचे।

झुग्गीवासियों ने बताया कि 50 वर्षो से क्षेत्र में निवास कर रहे है नगर पालिका परिषद नागदा यानि कि राज्य शासन कई मुलभूत सुविधाएं जैसे सडक़, पानी, बिजली मुहैया करवा चुकी है तो इस मान से तो उक्त भूमि राज्य शासन की होना चाहिये। तो क्यों केन्द्र सरकार की रेल्वे विभाग वहां के रहवासियों को बेदखली का नोटिस दे रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त क्षेत्र का संयुक्त रूप से राज्य शासन व केन्द्र शासन मिलकर सीमांकन करवाए। वही उक्त रहवासी क्षेत्र की जमीन राज्य शासन की हो तो तत्काल राज्य शासन वहां के रहवासियों को पट्टा देकर मालिकाना हक दे।

मालपानी ने आरोप लगाया है कि कुछ भु माफिया उद्योग व रेल्वे के साथ षडयंत्र कर 15000 लोगो का आशियाना छिनना चाहते है जिसे किसी भी किमत पर सफल नहीं होने दिया जायेगा।

प्रदर्शन में जुम्मन खां, अशोक परांजपे, लोकेन्द्र ठाकुर, श्रवण सोलंकी, दुर्गेश साहनी, मनोज साहनी, जुगल किशोर जग्गा, सतीश मालवीय, राज परमार, बंशी पंत, माधुरी सोनी, जया बघेल, अर्चना प्रजापति, उमा परिहार, कौशल्या परिहार, पुनम त्रिपाठी सहित सैकडो जन उपस्थित थे। ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि पार्षद प्रकाश जैन को सौपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कई वार्डों में निर्वाचन नामावलियों में मिल रहीं अनियमितताएं, वार्ड 7 में 221 फर्जी नाम

Mon Sep 12 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। नगरपालिका परिषद् झाबुआ की चल रहीं चुनाव प्रक्रिया के बीच ही शहर के कई वार्डों में निर्वाचन नामावलियों में भारी अनियमितता एवं लापरवाही भी सामने आ रहीं है। जिसका मुख्य कारण शहर के वार्डों में जिला निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत बीएलओ द्वारा समय-समय पर निर्वाचित नामावलियों […]
matdata suchi