पत्नी के अवैध संबंध से तंग पति ने की आत्महत्या

आरोपियों पर कार्रवाई के लिए छोटा ने एसपी से लगाई गुहार

देवास, अग्निपथ। जिले के ग्राम चापड़ा (श्याम नगर) रहने वाले मुकेश पिता सजन सिंह चौहान ने 11 अप्रैल को जहर पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही व गिरफ्तारी को लेकर मुकेश के छोटा भाई मनोहर चौहान बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह से गुहार लगाई।

मनोहर ने आवेदन में बताया कि भाभी का गांव के ही कपिल लुनिया नामक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। दोनों मिलकर मेरे भाई को मारना चाहते थे। अवैध संबंध के चलते बड़े भाई ने जहर खा लिया। इलाज के लिए इंडेक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिस को दिये बयान में मुकेश ने कहा कि पत्नी व कपिल लुनिया के अवैध संबंध है। जिसे उसने अपनी आंखों से भी देखा। इस बात को छुपाने के लिए दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की। उनके अवैध संबंध के कारण जहर खाया। आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। अस्पताल में ईलाज के दौरान मुकेश की जेब से लिखित पर्ची भी निकली। अस्पताल में उपचार के दौरान 13 अप्रैल को मुकेश की मृत्यु हो गई।

शिकायतकर्ता मनोहर ने बताया कि घटना के बाद से निरंतर पुलिस थाना के चक्कर लगा रहा हूँ। लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। मुझ पर व मेरे परिवार पर आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। मनोहर ने एसपी से मांग की है कि बड़े भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी करने वाले होंगे बर्खास्त

Wed Apr 20 , 2022
जावरा, अग्निपथ। आलोट क्षेत्र में राजस्व रिकार्ड में हेराफेरी की शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सख्ती दिखाते हुए साफ कहा है कि जांच में जो भी अधिकारी-कर्मचारी इस हेराफेरी में शामिल पाया जाएगा उसे बर्खास्त किया जाएगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बुधवार को आलोट पहुंचे थे। […]