पद्म अवार्ड 2020: कंगना रनौत और अदनान सामी को पद्मश्री से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री अवार्ड शामिल हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। कंगना ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड ग्रहण किया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। समारोह में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी मौजूद थीं।

गायक अदनान सामी को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। अदनान सामी ने खास मौके के लिए ब्लैक शेरवानी पहनी।

इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को भी पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

29 महिलाएं व 1 ट्रांसजेंडर शामिल

वर्ष 2020 के लिए इस साल दिए गए व119 पद्म पुरस्कार में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री अवार्ड हैं। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाप-बेटों को मारकर कुएं में फेंका:रतलाम में पिता के साथ 13 और 8 साल के बच्चों की हत्या, मोटर से बंधे मिले शव

Mon Nov 8 , 2021
रतलाम, अग्निपथ। जिले के सैलाना के देवरुंडा गांव में बाप और 8 व 13 साल के दो बेटों की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव पानी की मोटर के साथ रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिए गए। तीनों के शव सोमवार सुबह देवरुंडा-आडवानिया मार्ग पर एक कुएं में […]

Breaking News