बाप-बेटों को मारकर कुएं में फेंका:रतलाम में पिता के साथ 13 और 8 साल के बच्चों की हत्या, मोटर से बंधे मिले शव

रतलाम, अग्निपथ। जिले के सैलाना के देवरुंडा गांव में बाप और 8 व 13 साल के दो बेटों की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव पानी की मोटर के साथ रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिए गए। तीनों के शव सोमवार सुबह देवरुंडा-आडवानिया मार्ग पर एक कुएं में मिले। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है।

लक्ष्मण भाभर (35) का जमीन को लेकर काका के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ रोज पहले ही जमीन का बंटवारा हुआ है। दीपावली के पहले और रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मृतक के परिजन ने हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि देर शाम लक्ष्मण भाभर, उसके बेटे पुष्कर (8) और विशाल (13) गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद भी तीनों नहीं मिले तो रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। रात भर तीनों लापता रहे। सुबह तीनों के शव कुएं में मिले।

पता चला है कि कुछ रोज पहले ही परिवार में हुए जमीन के बंटवारे से दोनों पक्ष असंतुष्ट हैं। इसे लेकर चाचा और लक्ष्मण के परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। दूसरी ओर, लक्ष्मण का पड़ोसियों से भी कुएं के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनीषा कोइराला ने अपनी कैंसर से जंग पर किया पोस्ट, दे चुकी हैं स्टेज-4 को मात

Mon Nov 8 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला कैंसर सर्वाइवर हैं। नैशनल कैंसर अवेयरनेस डे (7 नवंबर) पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैंसर से लड़ रहे लोगों को हिम्मत दी है। मनीषा ने लिखा है कि उन्हें पता है कि यह सफर कठिन होता है लेकिन कैंसर पेशेंट्स […]

Breaking News