पब्लिक उपयोग की जमीन को प्लॉट बनाकर बेचने की तैयारी

गायत्री नगर ए सेक्टर में एक और काला कारनामा

उज्जैन, अग्निपथ। भारत गृह निर्माण संस्था की कानीपुरा रोड स्थित गायत्री नगर ए सेक्टर कॉलोनी में एक और काला कारनामा सामने आया है। इस कॉलोनी में सार्वजनिक प्रयोजन की 10 हजार वर्ग फीट जमीन को दलालों के माध्यम से प्लॉट बनाकर बेचे जाने की तैयारी कर ली गई है। इस जमींन को आवासीय प्लॉट के रूप में बेचने के लिए कई दलाल बाजार में घूमने लगे है।
गायत्री नगर ए सेक्टर में शुरूआत में 2006 तक 201 प्लॉट बने हुए थे। शुरूआत से ही विवादों में रही भारत गृह निर्माण संस्था में अध्यक्षीय कार्यकाल से प्रशासक कार्यकाल के बीच तीन बार नक्शों में फेरबदल किया गया है। सहकारिता निरीक्षक प्रदीप नाहटा के प्रशासक कार्यकाल में इस कॉलोनी की 10 हजार वर्गफिट सार्वजनिक प्रयोजन की जमींन कोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर राजनीति से जुड़े एक शख्स को दे दी गई। इसी जमींन को अब प्लॉट बनाकर बेचे जाने की तैयारी है। ग्राम तथा नगर निवेश विभाग से स्वीकृत नक्शे के अनुरूप सार्वजनिक उपयोग की जमींन का प्रयोजन आवासीय रूप में नहीं किया जा सकता है इसके बावजूद एक अन्य गृह निर्माण संस्था का अध्यक्ष दलाल के रूप में गायत्री नगर ए सेक्टर की जमींन 10 हजार वर्गफिट जमीन को बेचने के लिए प्रयासरत है।

16 महीने से धूल खा रहा लेटर

गायत्री नगर ए और बी सेक्टर के नियमितिकरण के लिए भारत गृह निर्माण संस्था के वर्तमान प्रशासक द्वारा 3 मार्च 2020 को नगर निगम आयुक्त को कॉलोनी के नियमितिकरण के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र में उल्लेख है कि कॉलोनी में कई सारे मकान बन चुके है, कई प्लॉट बिक चुके है। ऐसे में कॉलोनी का नियमितिकरण जरूरी है। इस पत्र के बाद नियमानुसार नगर निगम के इंजीनियर्स द्वारा कॉलोनी का सर्वे कर डेवलपमेंट का कुल खर्च आंकलित करना था और इसी के अनुरूप शुल्क जमा कराकर कॉलोनी का नियमितिकरण करना था। पिछले 16 महीनों से यह पत्र नगर निगम में धूल खा रहा है। इस पर किसी तरह का जवाब ही नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साजिश को भूल बताकर धूल डालने की कोशिश

Mon Jun 21 , 2021
कलाली के आगे विधायक की भी नहीं चली उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड पर सिंहस्थ उपयोग की रोड़ बनाने के लिए आरक्षित जमींन पर कलाली खुल जाने के मामले में नगर निगम अधिकारियों ने विधायक पारस जैन की बात को भी हवा में उड़ा दिया है। विधायक ने प्रस्तावित जमींन पर […]