महिला ने रस्सी का फंदा बनाकर लगाई फांसी

उज्जैन, अग्निपथ। छत पर गई महिला जब काफी देर तक नीचे नहीं आई तो सास उसे देखने पहुंची। महिला कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी।

बेगमबाग कालोनी में रहने वाली शमाबी पति सगीर (32) को दोपहर 2 बजे के लगभग सास ने छत पर बने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका देखा तो परिजनों का सूचना दी। जानकारी मिलने पर महाकाल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को फंदे से उतारा गया और जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान सामने आया कि शमाबी कपड़े धोने का बोलकर छत पर गई थी। जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो सास देखने पहुंची थी।

शमाबी के फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। परिजनों के अनुसार 2 बच्चों की मां थी, पति काम पर गया हुआ था। घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।

युवक की संदिग्ध मौत

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के गंगानगर में रहने वाले अक्षय पिता महेन्द्र मिश्रा (24) को परिजन शनिवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरक भवन से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Sat Feb 4 , 2023
चार दिन पहले हुआ था बेटा, साथी गंभीर घायल उज्जैन, अग्निपथ। चार दिन पहले पत्नी को हुई डिलेवरी के बाद युवक देखने चरक भवन आया था। दोस्त के साथ वापस गांव लौट रहा था रास्ता में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौत हो गई, साथी घायल हुआ है। […]

Breaking News