परमार के पास महंगी गाडिय़ां, टटवाल के पास सोना और प्लॉट

सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव

उज्जैन में महापौर प्रत्याशियों की संपत्ति का विवरण

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को दिन भर कलेक्टर कार्यालय में उम्मीदवारों की भी भीड़ दिखाई दी। दरअसल शनिवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने अपने समर्थक सहित मंत्री जगदीश देवड़ा के साथ नामांकन जमा किया। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के महापौर प्रत्याशियों के नामांकन जमा होने के बाद दोनों के शपथ पत्र में दी जानकारी सामने आई। कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार संपत्ति के मामले में बीजेपी के उम्मीदवार से आगे है।

कांग्रेस से महापौर पद के उम्मीदवार महेश परमार तराना से विधायक भी है। उन्होंने एमए तक पढ़ाई की इसके बाद जिला पंचायत में अध्यक्ष और फिर 2018 में तराना विधायक बने। वर्ष 2020 -21 के इनकम टेक्स में वित्तीय लेखा जोखा परमार ने भरा जिसमें उन्होंने एक वर्ष की इनकम 19 लाख 69 हजार रुपए बताई है।परमार ने कृषि भूमि ,वेयर हाउस में हिस्सेदारी ,सोना ,महंगी गाडी बेंको में केश अलग अलग जगह निवेश भी किया है। महेश परमार के पास दो महंगी गाडी इनोवा 22 लाख की तो 45 लाख की फार्चूनर भी है । ग्राम कदवाली, पिपलाई 4 एकड़ से अधिक जमीन है जिसका मूल्य करीब 50 लाख है। पिपलाई। वेयर हाउस में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत, म्यूच्यूअल फंड में निवेश 95718 हजार ,पोस्ट ऑफिस में भी निवेश, सोना 40 ग्राम ।

बीजेपी के उम्मीदवार ने 3 लाख 96 हजार का रिटर्न भरा

बीजेपी से महापौर पद के उम्मीदवार मुकेश टटवाल अपना निजी स्कूल संचालित करते है , उनके दो मकान है जिसमे एक बागपुरा और दूसरा विद्या नगर में। टटवाल ने वित्तीय वर्ष में 2021-22 के रिटर्न में आय 3लाख 96 हजार रुपए बताई है। हालांकि इनके पास 5 लाख रुपए की कीमत की भूमि , एक कार 3 लाख रुपए कीमत की ,स्कूटी , 100 ग्राम सोना 5 लाख कीमत का , 3 बीमा पॉलिसी एक प्लाट उज्जैन में करीब 30 लाख का , सहित बैंकों और पोस्ट ऑफिस 9 लाख रुपए जमा है। टटवाल की पत्नी के नाम पर बैंक में 6 लाख केश सहित ,पत्नी के पास 8 लाख रुपए की कीमत के 182 ग्राम सोना 500 ग्राम चांदी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ङबल अंधे कत्ल का 48 घण्टे में पर्दाफाश

Sun Jun 19 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। 16 जून की रात करीब साढ़े 9 बजे थाना प्रभारी रायपुरिया राजकुमार कुंसारिया को सूचना मिली कि ग्राम कालीघाटी के पहाड़ी पर दो लाश पड़ी है। इस सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया अपने दल बल के साथ तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम कालीघाटी पहुंचे। ग्राम कोटवार […]