परशुराम दर्शन यात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज ने संपूर्ण नगर में चलाया जन जागरण आमंत्रण अभियान

ब्राह्मण समाज की महिलाएं पीले वस्त्रों में एवं पुरुष श्वेत वस्त्रों में सम्मिलित होंगे

उज्जैन, अग्निपथ। अक्षय तृतीया श्री परशुराम जयंती 3 मई 2022 को प्रात: 9:30 बजे ब्राह्मण समाज के द्वारा भूत भावन भगवान महाकालेश्वर के प्रांगण से निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा वाहन रैली को लेकर श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने संपूर्ण नगर में वृहद अभियान चलाया।

श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन की माया राजेश त्रिवेदी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की निशा त्रिपाठी ने बताया की सभी विप्र जन 3 मई को प्रात: 9:30 बजे भव्य परशुराम दर्शन यात्रा वाहन रैली भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर्व के लिए संपूर्ण उज्जैन क्षेत्र में जन जागरण – उज्जैन- भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति इंदिरा नगर उज्जैन के द्वारा 3 मई अक्षय तृतीया को निकलने वाले परशुराम दर्शन यात्रा को लेकर इंदिरा नगर क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इंदिरा नगर क्षेत्र में निकलने वाली प्रभात फेरी पर भी विचार विमर्श किया गया तथा अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु सभी विप्र जनों को आव्हान किया गया।

प्रारंभ में भगवान परशुराम एवं सरस्वती एवं पंडित शुक्ला जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. अजय भोला गुरु, डॉ. नप्रेन्द्र मिश्रा, पं. अनोखीलाल शर्मा, योगेंद्र शुक्ला, नितिन शर्मा, राजेंद्र शुक्ला, भारत शर्मा एडवोकेट, राजेश शर्मा, देवाशीष शास्त्री एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं दूसरी ओर भागसीपुरा स्थित आंनद भैरव मंदिर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पं. नितिन जोशी, शिव शंकर भट्ट, हेमंत दुबे, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, पंडित अश्विन शास्त्री के संयोजन में आनंद भैरव का पूजन कर 3 मई को भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा के जन जागरण हेतु भागसीपुरा क्षेत्र के सभी विप्र जनों को आव्हान करने हेतु जन जागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पंडित गिरीश पाठक, कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ. संतोष कुमार पंड्या, पं. वीरेंद्र त्रिवेदी, शैलेश दुबे, निपुण पालीवाल, शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, विनोद पंड्या, अनिल जोशी, भरत पंड्या, मनोज पंड्या, महामंत्री इंदिरा त्रिवेदी, पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, अंबिका पंड्या, शैलेंद्र व्यास आदि पदाधिकारियों ने भागसीपूरा क्षेत्र में सभी विप्र जनों को आमंत्रण दिया। साथ ही चिंतामन गणेश मंदिर पर भगवान चिंतामन तथा पुजारीगण, तीर्थ पुरोहितों को पंडित राजेश त्रिवेदी, श्रवण शर्मा, जयशंकर जोशी के नेतृत्व में आमंत्रण दिया गया।

भागसीपुरा में महिलाओं ने भी बैठक का अलग से किया। आयोजन जिसमें प्रमुख रुप से माया राजेश त्रिवेदी द्वारा सभी को सम्मिलित होने की अपील के साथ की गई बैठक में संध्या पंड्या, प्रीति भट्ट, सुनीता भट्ट, नीतू भट्ट, मीनाक्षी पंड्या, शोभा व्रत, सुधा शास्त्री, मंजू पंड्या, सुरभि भट्ट, ममता भट्ट, तृप्ति पंड्या, गायत्री पंड्या, किरण मेहता, सुनीता भट्ट, अनीता शर्मा, नूतन पुराणिक, कलावती शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे ( 2 मई 2022)

Sun May 1 , 2022
तस्वीर … कमलप्रेमी इन दिनों एक तस्वीर आपस में एक-दूसरे को दिखा रहे है। इसके साथ ही बाबा तुलसीदास की चौपाई को याद कर रहे है। चौपाई जगप्रसिद्ध है। भय बिन प्रीत ना होये गुसांई। तस्वीर अपने विकास पुरूष की है। जिसमें विकास पुरूष दंडवत मुद्रा में प्रणाम करते नजर […]