परस्पर बैंक पिछले दो दशकों से निरंतर लाखों के मुनाफे में-अनिलसिंह चंदेल

उज्जैन, अग्निपथ। पटनीबाजार में स्थित दत्तमंदिर में परस्पर सहकारी बैंक के ग्राहक मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बैंक के पूर्व अध्यक्ष अनिलसिंह चंदेल जी ने कहा कि पिछले दो दशक से उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक प्रतिवर्ष लाखों रुपए का मुनाफा अर्जित कर रही है। जिसमें बैंक सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया है, इसीलिए ग्राहक मिलन समारोह में सदस्यों का अभिनंदन किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्वसंचालक ठा. हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर बैंक के सदस्य सर्वश्री सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र व्यास, वल्लभपंत द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, प्रकाशचंद्र दिसावल, अनिल दिसावल, जितेंद्र उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, सुरेंद्र सेन, द्वारकेश पंड्या, महेंद्र शर्मा, दीपक दुबे, दिग्विजय जोशी, एजाज भाई, सलीम भाई गैरेजवाले, सुभाष उपाध्याय, महेंद्रकुमार जैन, गोपाल जोशी, शैलेंद्र व्यास, धर्मेंद्र पवार, रजनीकांत शर्मा, संजय वर्मा, विकास सिंह, प्रकाशचंद्र दिसावल, हेमंत व्यास, नवीन तिवारी, विजयराव अवाड़, संतोष जोशी, कैलाश नारायण जोशी, रविंद्र शाह, पद्माकर कुलकर्णी, लियाकत मास्टर,भवनेश गिरिया, शिवशंकर भट्ट, श्रवण शर्मा, योगेश साद, नरेंद्रसिंह सोलंकी, रमेश वर्मा, नरेंद्र दुबे, आशुतोष उपाध्याय, संजय त्रिवेदी, मनीषसिंह तोमर, राजेश व्यास, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, श्रीमती उर्मिला जोशी, श्रीमती नर्मदा पवार, श्रीमती सुधा तोमर, श्रीमती प्रेमलता शुक्ला, श्रीमती ममता उपाध्याय, श्रीमती इंदिरा त्रिवेदी, श्रीमती अंबिका पंड्या, श्रीमती मोहिनी दुबे आदि का बैंक की पूर्वअध्यक्ष श्रीमती शशि चंदेल एवं पूर्वसंचालक सर्वश्री अजय शंकर जोशी, श्रीमती निशा त्रिपाठी, श्रीमती गीता रामी, श्रीराम सांखला, श्री दिनेशप्रताप सिंह बैस, मोतीलाल निर्मल, नरेंद्रसिंह तोमर, राजेश शास्त्री आदि ने स्वागत कर अभिनंदन किया।

सम्मानित सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि संस्था का विकास संचालक गणों की निष्ठा और ईमानदारी से सेवा का ही परिणाम है। कार्यक्रम के अंत में आभार आशीष उपाध्याय ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवासरोड पर स्कूली बच्चें से भरी मैजिक पलटी, 22 मासूम घायल

Mon Mar 28 , 2022
दुर्घटना में चालक की मौत उज्जैन, अग्निपथ। स्कूली बच्चों से भरी मैजिक सोमवार दोपहर देवासरोड पर चालक की लापरवाही से पलटी खा गई। हादसे में 22 बच्चे घायल हो गये। चालक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बच्चों को देखने कलेक्टर-एसपी पहुंचे थे। देवासरोड पर ग्राम चंदेसरा […]