पांच बदमाशों ने चुराई थी वेयर हाऊस से गेहूं की बोरियां

आयशर और सौ बोरियां बरामद, 2 रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। वेयर हाऊस में हुई चोरी की वारदात में पांच बदमाशों का हाथ होना सामने आया है। 2 बदमाश गिरफ्त में आ चुक है। तीन का सुराग तलाशने के लिये 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि 31 अगस्त की रात जयवंतपुरखेड़ा में श्री राधा स्वामी वेयर हाऊस से अज्ञात बदमाश 250 गेहूं की बोरियां चुराकर गये थे। वेयर हाऊस संचालक मुकेश पिता कैलाशचंद्र पाटीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। क्षेत्र में लगे कैमरे देखे गये, जिसमें आयशर दिखाई दी। जांच में सामने आया कि वारदात में पांच लोग शामिल है औ वेयर हाऊस से जुड़े हुए है।

तलाश करने पर 2 गिर त में आ गये। जिनकी निशानदेही पर 10 लाख कीमत की आयशर क्रमांक एचआर 55 के 9658 और सौ बोरी गेहंू 1.25 लाख का बरामद किया गया। जो एक व्यापारी को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। मामले से जुड़े तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। तीनों के गिरफ्त में आने पर चोरी की शेष बोरियां बरामद की जाएगी।

एक आरोपी हम्मालों का ठेकेदार

बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया शुभम पिता रतनलाल राठौर शंकरपुर एमपीईबी कालोनी का निवासी है जो वेयर हाऊस में काम करने वाले हम्मालों का ठेकेदार है। उसके साथ पकड़ा राज उर्फ राजकुमार बंजारा पाटपाला का रहने वाला है। जो वेयर हाऊस से अपनी आयशर में आनज भरकर लाने-ले-जाने का काम करता है।

वारदात में शामिल फरार पंकज, सोनू और एक अन्य ह माली का काम करते थे। वारदात के बाद पुलिस ने आशंका जताई थी कि गेहूं की बोरियां चोरी करने में वेयर हाऊस की जानकारी रखने वालों का हाथ हो सकता है। जो सही साबित हुआ।

इनकी रही भूमिका

थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लेने के दौरान एसआई केएल मालवीय, प्रधान आरक्षक नीरज पटेल, आरक्षक संजय बिजापारी, कालीचरण, अविनाश, विरेन्द्र जाट की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियम टैक्सी का, तहसीलदारों के पास अटैच निजी वाहन

Fri Sep 9 , 2022
ट्रेवल्स संचालक ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिले में पदस्थ अधिकांश तहसीलदारों के पास अटैच वाहनों के मामले में सरकारी नियमों का मखौल उड़ाया जा रहा है। तहसील कार्यालयों में फिलहाल जितनी भी गाडिय़ा किराए से चल रही हैं, उनमें से अधिकांश के पास टैक्सी परमिट […]