पाकिस्तान से शिकागो पहुंचे तो भी कम नहीं हुआ महाकाल दर्शन का आकर्षण

75 वर्षीय हिंदू 13 साल से हर वर्ष दर्शन को आ रहे महाकाल, पाकिस्तान में हिंदुओं पर जुल्म की बताई दास्तां

उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिये देश सहित विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान निवासी हिंदू को भारत आने में वीजा संबंधी बड़ी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। वहां की सरकार भारत घूमने का वीजा वहां के निवासी हिंदुओं का आसानी से जारी नहीं करती है। बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को भी बयां किया।

पाकिस्तान से शिकागो में अपने बच्चों के पास रह रहे कराची निवासी कन्नू कोठारी शनिवार को भगवान महाकाल के दर्शन के लिये आये। यहां पर उनको नंदीहाल से दर्शन करवाये गये। महाकाल चौकी के आरक्षक तरुण शर्मा और नगरसैनिक जगदीश बामनिया को वह कालागेट पर मिले तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया। इसके बाद संवाददाता से अपना दुख साझा करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष वह भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिये पाकिस्तान सहित शिकागो से आ रहे हैं।

सन-2008 से यह सिलसिला जारी है। दोनों ही देश भारत का वीजा देने में अटकाने का काम कर रहे हैं। आसानी से वहां के निवासी हिंदुओं को भारत का वीजा नहीं देते हैं। उनका जन्म भारत पाकिस्तान के पार्टीशन के समय 14 अगस्त 1947 को हुआ बताते हैं।

नई सरकार ने किया है वादा

उन्होंने बताया कि इमरान सरकार के जाने के बाद नवाजुुद्दीन की आई सरकार ने उनको भारत का वीजा देने में आसानी होने का वादा किया है। लेकिन पाकिस्तान में हिंदुओं के उपर अत्याचार किया जा रहा है। उनके मंदिरों को खंडित किया जा रहा है। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोबाइल बैन: गर्भगृह में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध का दिखा असर

Sat Nov 19 , 2022
निर्देश देने के बाद भी बाज नहीं आ रहे, फ्लैक्स लगाये जाने से भटकने से बच रहे श्रद्धालु उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल नहीं निकालने की चेतावनी देने का असर दिखाई देने लगा है। श्रद्धालु अब गर्भगृह तक पहुंचने में मोबाइल का इस्तेमाल […]

Breaking News