पान की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी सीए

महिदपुर रोड, अग्निपथ। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल का सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में नगर की भव्या बंसल ने सफतला हासिल कर इतिहास रच दिया। नगर में पान की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी भव्या से पहले उनकी बड़ी बहन भावना बंसल भी सीए बन चुकी है। पान की दुकान संचालित करने वाले अशोक बंसल और उनकी पत्नी ने लगातार संघर्ष कर अपनी बेटियों को इस मुकाम पर पहुंचाया। यह नगर में पहला मामला है जब एक ही परिवार की दोनों बेटियां इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफल हुई हैं। इसके पहले नगर के ही मंडोवरा परिवार के दो बेटे सीए की एग्जाम क्लियर कर चुके होकर वर्तमान में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा

Tue Sep 14 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। एक बदमाश ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म कर दिया था। करीब दो साल पहले हुई घटना में मंगलवार को विशेष न्यायालय ने फैसला सुनाया। प्रकरण में कोर्ट ने दोषी को 10 साल कैद व अर्थदंड दिया है। 23 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी अपने चचेरे भाइयों को छोडऩे […]