चरक का ऑक्सीजन प्लांट आज से शुरू होने की संभावना

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 6ठीं मंजिल पर 100 अतिरिक्तबेड एक दो दिन में होंगे शुरू

उज्जैन। शुक्रवार की सुबह कलेक्टर अचानक निरीक्षण पर चरक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यहां पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था शुरू करने और यहां के आक्सीजन प्लांट को शुरू करने के निर्देश प्रदान किए। उनके साथ सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवान भी साथ में थे।

कलेक्टर ने चरक अस्पताल की 5वीं मंजिल पर कोरोना मरीजों के उपचार की जानकारी ली और 6ठी मंजिल पर 100 बेड कोरोना मरीजों के लिये आरक्षित करने के साथ व्यवस्थाएं जुटाकर शाम तक कोरोना मरीजों को यहां भर्ती करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर सिंह चरक अस्पताल के पीछे स्थित ऑक्सीजन प्लांट को देखने पहुंचे। इस प्लांट को शुरू करने के लिये पूर्व से काम जारी था। मैकेनिकों द्वारा पाइप लाइन बिछा दी गई है। कनेक्शन की देरी है।

कलेक्टर ने इस प्लांट को भी शाम तक शुरू करने के निर्देश दिये। बताया जाता है कि शुरूआत में प्लांट चालू करने के निर्देश दिये गये हैं ऑक्सीजन बनाने का काम बाद में शुरू किया जायेगा। फिलहाल दूसरे ऑक्सीजन सिलेण्डरों को प्लांट की मशीनों में डालकर वार्डों में सप्लाय किया जायेगा।

आज शुरू कर दिया जाएगा प्लांट

कलेक्टर ने प्लांट को शुक्रवार की शाम तक शुरू करने के निर्देश प्रदान किए थे, लेकिन तकनीकी सुधार की वजह से यह शुरू नहीं हो पाया। डॉ. महावीर खंडेलवान ने बताया कि आज आक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के चालू होने के बाद क्षमता के अनुसार एक साथ 400 बेड पर पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। एक दो दिन में 6ठी मंजिल पर 100 बेड का वार्ड भी शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में: सोमवार से एक दिन छोडक़र किया जावेगा जलप्रदाय

Fri Apr 9 , 2021
उज्जैन। चालू ग्रीष्म ऋतु के दौरान उज्जैन शहर में पेयजल के मुख्य स्त्रोतों में उपलब्ध सीमित जल क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए एवं ग्रीष्म काल के दौरान शहर को जल संकट से बचाने हेतु नगर निगम द्वारा जनहित में सोमवार से 1 दिन छोडक़र जल प्रदाय करेगा। अर्थात रविवार तक […]