पारा मुक्ति धाम को असामाजिक तत्वों ने बनाया निशाना, कुर्सियां तोड़़ कर जाली और स्टार्टर ले गये

Para police gyapan 1 4 22

पारा, अग्निपथ। नगर के बोरी रोड स्थित मुक्ति धाम पर असामाजिक तत्वों ने विगत तीन दिन में दो बार निशाना बना कर झूला मुक्ति धाम के सौंदर्यीकरण को नुकसान पहुचा कर मुक्ति धाम के लकड़ी गोदाम का ताला तोडक़र स्टार्टर ओर पाईप लेगये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा नगर के बोरी रोड स्थित मुक्ति धाम को असामाजिक तत्वों द्वारा विगत तीन दिन में दो बार निशाना बनाया । दो दिन पूर्व भी मुक्ति धाम पर अपने परिजनो की स्मृति में लगाई गई सीमेंट की कुर्सियों को गिरा कर तोड़ दिया गया था । जिसको मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों ने सूचना मिलते ही पहुँच कर व्यवस्थित कर दिया था ।

लोगों के बैठने के लिये बनाई कुर्सियां भी तोड़ गए बदमाश
लोगों के बैठने के लिये बनाई कुर्सियां भी तोड़ गए बदमाश

उक्त घटना के बाद 24 घण्टे फिर से नई वारदात हुई जिसमे सीमेंट की कुर्सियों को एकबार फिर से गिरा कर उनको तोडऩे की चेस्टा की ओर मुक्ति धाम पर लगे हुवे पौधों को तोड़ कर उनके ऊपर लगे हुवे ट्री गार्ड को ले गये । साथ ही मुक्ति धाम पर बने हुवे गोडाउन जिसमे अंतिम संस्कार की लकडिय़ां रखी जाती है का भी ताला तोड़ कर मुक्ति धाम के ट्यूबवेल से पौधों को पानी देने के लिये रखा स्टार्टर ओर पाईप भी ले गए।

उक्त घटना की जानकारी मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों तब लगी जब वे रोज की तरह वहा पर सफाई आदि करने और सौंदर्यीकरण के लिये लगाये गए पौधों को पानी देने पहुंचे।

मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्य उमेश सेतन मनोज सोनी मोनू कोठारी विकास पांचाल गोलू सोनी यश चौधरी ने पारा पुलिस चौकि पर पहुंच कर उक्त घटना कि सूचना का आवेदन देकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 से 17 अप्रैल के बीच नदी किनारे पर जैन समाज का लघु कुंभ

Sun Apr 3 , 2022
देशभर से जुटेंगे 25 हजार लोग, 1200 आराधक करेंगे 9 दिन की साधना उज्जैन, अग्निपथ। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच उज्जैन में श्वेतांबर जैन समाज द्वारा गुरू विश्वरत्न जन्म अर्धशताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा। कार्तिक मेला मैदान में आयोजित किए जा रहे जैन समाज के इस लघु कुंभ में […]