पिटोल के विनोद मेड़ा हत्याकांड के 2 और आरोपी पुलिस गिरफ्त में

एसपी ने पत्रकार वार्ता में कहा – शेष 2 आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार

झाबुआ। नेशनल पेट्रोल पंप पिटोल पर विगत 12 दिसंबर की देर रात्रि में विनोद मेड़ा का जघन्य हत्या कांड हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी झाबुआ ईडल मौर्य के नेतृत्व में विभिन्न टीमे बनाकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के निर्देश दिए गए एवं इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जा रहीं थी।

जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में 4 आरोपियों को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष 04 आरोपी फरार थ,े जिसके लिए पुलिस टीम को गोधरा (गुजरात) के लिए रवाना किया गया, जो घटना के बाद से ही 2-3 दिन से गौधरा में थी। लगातार बचे हुए आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में लेने हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रहीं थी। वहीं संबंधित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे।

इसी तारतम्य में 15 दिसंबर, बुधवार को फरार 4 आरोपियों में से 2 आरोपी फैजान पिता गोडड मेहबूब एवं आरोपी शाहिद पिता इदरीश बंगाली को स्थानीय पुलिस की मदद से झाबुआ पुलिस ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। जिनको बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। झाबुआ पुलिस की टीम में उप निरीक्षक श्याम कुमावत, प्रधार आरक्षक रईस, आरक्षक अंतिम अलावा, चालक आशीष द्वारा लगातार बाकी बचे हुए 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

अब तक 6 गिरफ्तार

विनोद मेड़ा हत्याकांड में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष बचे 2 आरोपियों को भी जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा। उन्हें भी माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। -आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव समय है कम खोलो तीसरा नेत्र, नेस्तनाबूत कर दो विधर्मियों, माफियाओं, अपराधियों को

Wed Dec 15 , 2021
झाबुआ हे शिव जिस जनता को आप ईश्वर और प्रदेश को अपना मंदिर कहते हैं आज वह इतिहास में सबसे विकट स्थिति में है। कोरोना पीछा छोड़ नहीं रहा। तंत्र बे लगाम हो चुका है, जन की समस्याओं का कहीं समाधान नहीं हो पा रहा। ऊपर से आर्थिक रूप से […]

Breaking News