मलाईदार कुर्सी छोडऩे को तैयार नहीं निनामा

लेखापाल का स्थानांतरण हुए बीता साल नहीं छोड़ रहा कुर्सी

कल्याणपुरा (झाबुआ), अग्निपथ। जिले के स्वास्थ विभाग का भगवान ही मालिक है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की मनमानी के चलते जिले के अधिकांश सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी हो या कार्यालयीन कर्मचारी अपने रसूख के बल पर या तो मनचाही जगह अटैच है या एकाधिक स्थानों का प्रभार सम्हाल रहे हैं जिसके चलते स्वास्थय सेवाएं चरमराने लगी ही। आनेवाला समय बारिश शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का शुरू हो जाएगा। ऐसे में अधिकारियों की मनमानी ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करती नजर आएगी। जिले का स्वास्थ्य महकमे के एक नहीं कई कारनामे समय-समय पर उजागर होते रहते बावजूद स्वास्थ्य विभाग की स्थिति जस की तस बनी हुई ही।

ताजा मामला जिले के कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया। दर असल कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेखपाल सुनील नीनामा का ट्रान्सफर दिनांक 16/8/2021 को हो गया जिसको बीते एक साल सें ज्यादा हो गया आदेश में स्थानांतरित शासकीय सेवक को एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त किया जावे और इसका उत्तरदायित्व संबंधित संस्था प्रभारी होगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

मुझे जानकारी नहीं हैं अपने बताया हैं मैं दिखवाता हूँ। -जयपाल सिंह ठाकुर, सीएचएमओ झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रवृत्ति की अनियमितता: एनएसयूआई ने कालेज का घेराव कर ज्ञापन सौंपा

Wed May 25 , 2022
नागदा, अग्निपथ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वावधान में बुधवार को शासकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति की अनियमितता को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. बीपी रेड्डी को सांैंपा। जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर बताया कि बी.कॉम., बी.ए., बी.एस.सी. के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के […]
Nagda college gyapan 25 05 22