पिता ने अपने दो बेटों के साथ ट्रैक्टर चढ़ाकर की थी प्रहलाद की हत्या

पुलिस ने सुलझाई ग्राम कांकर में हुई हत्या की गुत्थी

आगर मालवा, अग्निपथ। ग्राम कांकर में तीन सप्ताह पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आगर पुलिस ने हत्या करने वाले पिता व उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया हैं। हत्या जमीन की खरीदी, बिक्री व मृतक द्वारा अपनी लड़की की शादी आरोपी के लड़के से न करने की बात पर की गई थी।

कोतवाली थाना प्रभारी रणजीत सिंगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को तेजुलाल पिता रामलाल मालवीय ने आगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कांकर में खेत की मेड़ पर खाट लगाकर सो रहे काका प्रहलाद मालवीय पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तब एक्सिडेंट की धाराओं के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया था। सिंगार ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया व घटना स्थल के पास एक फोन जप्त किया जिसके आधार से पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए सुक्ष्म तरीके से जांच की गई तथा संदेहियों के अलग-अलग बयान लिए। इसके अलावा पुलिस मुखबीर से भी पुरी जानकारी लेती रही। जब पुलिस ने आरोपी निर्भय सिंह पिता हीरालाल मालवीय व उसके दोनों बेटे रामेश्वर व दिनेश से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने ट्रैक्टर चढ़ाकर प्रहलाद मालवीय की हत्या करना कबुल कर लिया।

इस कारण बनाया हत्या का प्लान
आरोपी निर्भय सिंह ने मृतक प्रहलाद मालवीय से आधा बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था। सौदे के बाद बयाना के रूप में कुछ अग्रिम राशि भी दी थी। किन्तु प्रहलाद अपनी बात से मुकर रहा था तथा प्रहलाद उसकी लड़की लालूबाई की शादी भी आरोपी के लड़के रामेश्वर से नहीं कर रहा था। इसी बात से खफा हो कर निर्भय सिंह ने अपने घर में बैठकर प्रहलाद की हत्या करने की योजना बनाई। आरोपी निर्भय ने बड़े लड़के दिनेश के साढू दयाराम निवासी हड़ाई का ट्रैक्टर ईंट डालने के बहाने गांव मंगा लिया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैक्टर को प्रहलाद के उपर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी निर्भय ने बाद में ट्रैक्टर को ले जा कर अपनी ब्याई के घर हड़ाई में खड़ा करवा दिया। आरोपियों को पकडऩे में टीआई सिंगार के अलावा एसआई भुपेंद्र गुर्जर, मोतीराम चौधरी, एएसआई रमेशचंद्र नायक, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हरिओम नागर, तोफान सिंह, बबीता परचैया की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में अनियमितता के विरोध में दिया ज्ञापन

Sun Sep 26 , 2021
खाचरौद, अग्निपथ। राष्ट्रीय मलखम्ब प्रतियोगिता 2021 में हुई कथित अनियमितता को लेकर नगर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें खिलाड़ी राजगुरु नंदेड़ा को प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई। नायब तहसीलदार अर्पित मेहता को खाकचौक व्यायामशाल, हिंदू जागरण मंच, […]