पीएचई कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति पर किया सम्मान

पीएचई

उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन के अंतर्गत कार्यरत उपयंत्री सहित 7 कर्मचारी का अर्धवार्षिक आयु पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं पीएचई विभाग के स्टाफ कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित किया गया।

अध्यक्षता अर्जुन सिंह चंदेल संपादक दैनिक अग्निपथ ने की। मुख्य अतिथि उपखंड क्रमांक 1 के प्रभारी सहायक यंत्री मनोज खरात थे। संचालन जिला सचिव दिलीप चौहान ने किया। आभार महेंद्र गोरे ने माना। इस अवसर पर अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक रघुवंशी उपयंत्री, श्याम आचार्य सहायक ग्रेड 3, दिनेश गौड़ दैनिक वेतन भोगी, नरेंद्र पवार, अब्दुल शकूर, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं उनके स्वस्था की कामना की।

इस अवसर पर आरपी गौड़, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गोठवाल, रमेश रघुवंशी, कमलेश कजोरिया, जुबेर खान, हर्षवर्धन सोनोवाने, संतोष दाहिमा, ओपी सिसोदिया, प्रहलाद मेहर, मनोज तेकाम, राजेंद्र तिवारी, अशोक राव, गौरव शर्मा, शुभम राठौड़, शैलेंद्र रिचारीया, राजेश कहार आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल क्षेत्र में नाश्ता दुकान संचालकों को सफाई रखना होगी

Fri Jul 29 , 2022
रामघाट पर भडक़े आयुक्त, तीन कर्मचारियों को मिले शोकॉज नोटिस- उज्जैन, अग्निपथ। सावन के महीने में उज्जैन में हर रोज हजारों की संख्या में देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। रामघाट और महाकाल मंदिर क्षेत्र में गंदगी के ढेर देखकर श्रद्धालुओं में उज्जैन के प्रति अच्छी राय […]
महाकाल क्षेत्र में निरीक्षण