पीएचई मेरा परिवार हैं, यहां मेरी आत्मा बसती : चंदेल

पीएचई के चार कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

उज्जैन। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन से विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की अर्धवार्षिक आयु पूर्ण होने पर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह चंदेल वरिष्ठ पत्रकार के मुख्य अतिथि, वाईके निगम प्रभारी सहायक यंत्री की अध्यक्षता, राजीव गायकवाड प्रभारी सहायक यंत्री उपखंड क्रमांक 2 आतिथ्य में हुआ । कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव दिलीप चौहान ने किया एवं आभार जगदीश नामदेव ने माना।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अनिल इंदोरीकर, मांगीलाल चौहान, सूबेदार सिंह, राजेंद्र पंड्या को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया अतिथियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीएचई मेरा परिवार है यहां में कोई अतिथि नहीं है। यहां पर मेरी आत्मा बसी है मेरे 5 साल के कार्यकाल में जो आप लोगों के स्नेह प्यार सहयोग मुझे मिला वह मुझे यहां आने पर मजबूर करता है और आप ने मुझे बुलाया मुझे बोलने का अवसर दिया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं ।

इस अवसर पर संतोष दायमा, दयाराम चौहान ,आशीष जाधव, पहलाद मैहर, जगदीश नामदेव, श्रीमती अन्नपूर्णा जयसवाल, श्रीमती प्यारी देवी शाक्यवार ,मनोज तेकाम, अशोक राव, महेश चौहान, बाबूलाल नागवंशी, अशरफ खान ,मनोहर चौहान, बाबूलाल चौधरी, जगदीश तिवारी आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सजायाफ्ता कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ -जेल मंत्री डॉ. मिश्रा

Tue Aug 31 , 2021
सेंट्रल जेल भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल उज्जैन। जेल एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि प्रदेश की जेलों में जघन्य अपराधों में सजायाफ्ता बंदियों को छोड़ शेष बंदियों की 30 दिन की सजा को माफ किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल […]