पीडि़ता का बच्चा चोरी होने के बाद फाईल भी हुई गायब

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का बड़ा मामला

उज्जैन, अग्निपथ। दुष्कर्म पीडि़ता का आरडी गार्डी से बच्चा चोरी होने के बाद सोमवार को नया मामला सामने आया। पीडि़ता की पूरी फाईल ही गायब हो गई है। पुलिस अब बच्चे के साथ फाईल की तलाश में जुटेगी।

देवास के बागली की रहने वाली दुष्कर्म पीडि़ता का बालिका सुधार गृह से 27 जनवरी को डिलेवरी के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसने शिशु का जन्म दिया था। शनिवार-रविवार रात 2 से 4 बजे के बीच पीडि़ता का बच्चा चोरी हो गया था।

उसके बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारी चिमनगंज थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती आवेदन देकर बताया कि पीडि़ता की पूरी फाईल ही गायब हो गई, जिसमें उसके भर्ती होने से डिलेवरी तक का रिकार्ड था। बच्चे के बाद फाईल चोरी होना बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें सबसे बड़ी लापरवाही मेडिकल कॉलेज की सामने आ रही है। फाईल स्टॉफ के पास रहती है। पुलिस अब इ इस ओर गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है।

बंद मिले थे सीसीटीवी कैमरे

आरडी गार्डी से बच्चा चोरी होने के बाद चिमनगंज पुलिस सुराग तलाशने के लिये पहुंची थी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद होना पाये गये थे। कुछ कैमरे चालू थे, लेकिन उनका डीवीआर खराब होना सामने आया था। सिक्युरिटी के भी पुख्ता इंतजाम नहीं पाए गये थे। अब फाईल गायब होने पर शंका जताई जा रही है किसी अंदर के ही व्यक्ति द्वारा इस काम को किया गया है।

इनका कहना

बच्चा चोरी होने के बाद पीडि़ता की फाईल गायब होने का मामला सामने आया है। अस्पताल स्टॉफ के कुछ लोग शिकायत लेकर थाने आये थे। -जितेन्द्र भास्कर, टीआई चिमनगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरियान योग में माघी गुप्त नवरात्रि, 8 दिन की रहेगी

Mon Jan 31 , 2022
9 दिन की नवरात्रि में द्वितीया का क्षय, पांच रवि योग व दो सर्वार्थ सिद्धि योग उज्जैन, अग्निपथ। श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार वर्ष भर में चार नवरात्रि आती हैं । जिसमें दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्र होते हैं। इनमें से गुप्त नवरात्र माघ व आषाढ़ मास में आते […]

Breaking News