पुलिस आरोपियों को जेल ले जाने की जगह होटल पर करवा रही थी नाश्ता

वीडियो सामने आया तो जाँच शुरू

उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेडा पुलिस का मंगलवार को एक विडियो सामने आया हैं जिसमे वह दो मामलो के चार आरोपियों को फ्रीगंज की एक होटल में नाश्ता करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं । दरअसल आरोपियों को पुलिसकर्मी कोर्ट के आदेश पर जेल ले जा रहे थे लेकिन उससे पूर्व ही जेब गर्म होने पर होटल ले गए मामला सामने आने पर ए.एसपी अमरेन्द्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जाता हैं की चिंतामन थाने में भवर सिंह,मान सिंह व राहुल के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट का केस दर्ज हैं । जिसकी जांच नानाखेड़ा थाने में होने पर तीनो को गिरफ्तार किया गया था । वही योगेन्द्र को हफ्ता वसूली में गिरफ्तार किया गया था । चारों को मंगलावर दोपहर कोर्ट में पेश किया गया था जहाँ से उन्हें जेल भेजने के आदेश हो गए । नतीजतन आरक्षक मुकेश चौहान, रोहित भदोरिया, अनिल और राहुल शाम को उन्हें पुलिस मोबाइल से जेल ले जाने के लिए निकले थे लेकिन आरोपियों से सांठ.गाँठ कर वे उन्हें फ ्रीगंज शिव मंदिर के पास स्थित एक होटल ले गए ।

जहाँ पर पुलिसकर्मी चारो को नाश्ता करवाने लगे इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विडियो बना लिया । यह देख पुलिसकर्मी वहां से चले गए ,लेकिन विडियो ए.एसपी सिंह के पास पहुँच गया । इस पर उन्होंने थाना प्रभारी ओपी अहीर से जानकारी मांगी। तय माना जा रहा हैं की मामले में पुलिसकर्मियों पर कारवाही की जाएगी। सर्व विदीत हैं की इसी तरफ की लापरवाहियों के कारण कई बार बदमाश फ रार होने में कामयाब हो जाते हैं ।

गेर जमानाती अपराध के आरोपियों को कोई लापरवाही पूर्वक ऐसा क्रत्य करता हैं तो गलत हैं मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। – अमरेन्द्र सिंह ए.एसपी सिटी

पुलिसकर्मी चारों आरोपियों को कोर्ट ले जा रहे थे इसी दौरान चारों को माधव नगर अस्पताल मेडिकल के लिए भी ले गए थे वही पर चाय भी पी होगीए विडियो सामने आया हैं। – ओपी अहीर थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लापरवाही का मंजर जिला चिकित्सालय के अंदर, सोशल डिस्टेंस की उड़ा रहे धज्जियां

Tue Apr 6 , 2021
धार, अग्निपथ। पूरे शहर में सोशल डिस्टनसिंग और मास्क की ढोंडी पिटी जा रही है किंतु जिला चिकित्सालय में ही दोनों बातों पर अमल नहीं किया जा रहा है जो कि साफ देखा जा सकता है। मामला यह है कि सेम्पलिंग देने आए कोविड के संदिग्ध मरीजों में अपनी बारी […]