पुलिस ने जुलूस निकाला तो बदमाशों ने पकड़े कान

उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल क्षेत्र में सोमवार को श्रद्धालू उस समय चौक गए जब पुलिस ने दो बदमाशों को रस्सी से बांधकर जुलूस निकाल दिया। पुलिस की स ती देख कान पकडक़र अपराध से तौबा करते नजर आए।। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

जयसिंहपूरा निवासी प्रवेश उर्फ प्रकाश पिता मांगीलाल माली (40)आदतन अपराधी है। उसे पुलिस ने जहरीली शराब बेंचते हुए पकड़ा। वहीं हरसिद्धी चौराहा निवासी शशि उर्फ सौरभ पिता मुकेश बैरागी(18)पर भी कई केस दर्ज है। हाल ही में उसने महाकाल क्षेत्र में दुकान लगाने की बात पर एक ठेले वाले से मारपीट की थी। घटना को लेकर चर्चा थी कि विवाद की वजह ह ता वसूली थी। मामले में उसे भी पकड़ा।

रिकार्डशुदा होने पर पुलिस सोमवार दोपहर दोनों को रस्सी से बांधकर पीटाई करते हुए क्षेत्र में ले गई और उठक बैठक लगाई। नतीजतन दोनों कान पकडक़र माफी मांगते नजर आए। बाद में पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। हालांकि टीआई मुनेंद्र गौतम का कहना है कि दोनों पर 13 अपराध दर्ज है। उनका जुलूस नहीं निकाला,कोर्ट ले जाते हुए गाड़ी खराब होने पर आरोपियों को पैदल ले जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो घंटे व्हीलचेयर का इंतजार करने के बाद मां को कंधे पर उठाकर करवाए महाकाल दर्शन

Mon Jun 27 , 2022
श्रद्धालुओं ने कहा- सभी व्यवस्थाएं अच्छी, लेकिन व्हीलचेयर व्यवस्था ठीक हो उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को अधिक भीड़ होने के कारण महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की कई व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। इसमें व्हील […]