पुलिस ने भेजा प्रस्ताव, नर्सों पर लगेगी रासुका

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ाई थीं

उज्जैन, अग्निपथ। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार की गई चरक भवन की 2 नर्सों पर रासुका लगाये जाने का प्रस्ताव पुलिस ने कलेक्टर के पास भेज दिया है। मामले में गिरफ्तार युवक पर रासुका की कार्रवाई का नोटिस तामिल कराया गया है।

चरक भवन में पदस्थ 2 नर्से राजश्री मालवीय और एकता केलोदिया को चार दिन पूर्व सायबर सेल की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में दलाल युवक मयूर सोलंकी के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली थाने पर मामला दर्ज करने के बाद जेल भेजा था। वहीं कोतवाली पुलिस ने वैश्विक महामारी की आपदा में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाली नर्सों के साथ युवक पर रासुका लगाये जाने का प्रस्ताव कलेक्टर आशीषसिंह के पास भेजा था।

कलेक्टर की ओर से कालाबाजारी में शामिल मयूर की रासुका पर मोहर लगा दी है। जिसका नोटिस पुलिस ने तामिल करा लिया है। दोनों नर्सों को विभागीय कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। दोनों पर भी रासुका का प्रस्ताव कलेक्टर के पास पहुंच चुका है। जिस पर एक-दो दिन में मोहर लग सकती है।

गौरतलब हो कि 25 अप्रैल को भी देशमुख अस्पताल और मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्टॉफ से जुड़े 8 लोगों को इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में चिमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी पर रासुका की कार्रवाई की गई है।

इनका कहना

चरक भवन की नर्सों पर रासुका का प्रस्ताव भेजा गया है। मामले से जुड़े एक आरोपी युवक पर रासुका लगाई जा चुकी है। नर्सों पर रासुका का आदेश कलेक्टर की ओर से जारी होते ही कार्रवाई की जाएगी। – शंकरसिंह चौहान, टीआई कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> ऐसा भी होता है ... </span> जिसने विरोध में चुनाव लड़ा, वही आज मंत्री का प्रतिनिधि.!

Mon May 10 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। क्या एक व्यक्ति के 2 नाम हो सकते हंै। जिसमें 1 नाम के आधार पर उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा। हार तो पक्की ही थी। जो हुई भी। मगर चुनाव रिजल्ट आने के बाद विधायक को मंत्री पद मिल गया। मंत्री बनते ही निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले युवा को […]