पूर्व नपाध्यक्ष नागोरी सहित महिदपुर के 3 कांग्रेसी नेता पार्टी से निष्कासित

निलंबित, suspend, निलंबन

महिदपुर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी में बढ़ती अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रख आगामी विधानसभा चुनाव के महिदपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कय्यूम नागोरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष विनोद धाड़ीवाल एवं पूर्व युकां शहर अध्यक्ष जलील नागौरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नगर पालिका चुनाव में संगठन से गद्दारी के आरोप के चलते तीनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए बर्खास्त कर दी गई है।

कय्यूम नागौरी
कय्यूम नागौरी

तीनों नेताओ पर आरोप है कि हाल ही में संपन्न हुए महिदपुर नगर पालिका परिषद के चुनावों में इनके द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियो के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर कांग्रेसी प्रत्याशियों को हराने का कार्य किया । साथ ही आरोप लगाया कि यदि ये लोग भाजपा और क्षेत्रीय विधायक से साठगांठ नहीं करते तो कांग्रेस के 18 में से 12 से ज्यादा पार्षद विजय होते एवं नगरपालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता।

इन पर यह भी आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका चुनाव समाप्त होने के पश्चात भी इनके द्वारा पार्टी के विजयी कांग्रेसी पार्षदों को गुमराह कर किसी भी स्थिति में कांग्रेस का बोर्ड ना बने ऐसा षडयंत्र भी इनके द्वारा किया जा रहा है । इस गंभीर आरोपों के प्रमाण सहित उपरोक्त तीनों नेताओं की शिकायत शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के विजयी पार्षदो द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री से की गई ।

जिसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इन नेताओं को नोटिस जारी कर सात दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन ये नेता अपने ऊपर लगे आरोपों का कोई जवाब नहीं दे पाए जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा तीनों नेताओं को को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए ६ वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया एवं उक्त निष्कासन की सूचना पत्र जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सगीर बेग को भी प्रेषित कर दी गई। जिसकी पुष्टि दोनों नेताओं द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमिका ने सहेली संग गला घोंटकर की प्रेमी की दूसरी पत्नी की हत्या

Tue Aug 9 , 2022
नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति सहित तीन गिरफ्तार देवास, अग्निपथ। हैबतराव मार्ग पर नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या पति की विवाहिता प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। मृतका […]