पेट्रोलियम के टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

मौके पर हुई मौत, आधार कार्ड से शिनाख्त

उज्जैन, अग्निपथ। आगररोड पर भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। जिसकी शिना त आधार कार्ड से की गई।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम आगरररोड यूनियन बैंक के सामने तेजगति से दौड़ते टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोडक़र भाग निकला था। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से आधार कार्ड मिलने पर उसकी पहचान रामचद्र पिता रामसिंह मालवीय (35) ग्राम धुलेटिया भैरवगढ़ के रूप में हुई।

परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक खेती किसानी का काम करता था। शाम को खरीददारी के लिये उज्जैन जाने का बोलकर निकला था। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से टैंकर जब्त कर लिया था। न बर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में धारा 304-ए का प्रकरण दर्ज किया गया है।

घायल की 5 दिन बाद मौत

आगररोड नजरपुर में 6 दिसंबर को हुई दुर्घटना में घायल लक्ष्मण पिता जगदीश (26) गंभीर घायल हो गया था। जिसका उपचार निजी अस्पातल में चल रहा था। रविवार रात मौत होने पर माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच घट्टिया थाना पुलिस को सौंपी जाएगी। मृतक शादी में शामिल होने नजरपुर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुलमोहर के रहवासियों ने घेरा कलेक्टर कार्यालय

Mon Dec 12 , 2022
कांग्रेस नेताओं के साथ दिया धरना, आज फिर होगी कलेक्टर से मुलाकात उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड़ स्थित गुलमोहर कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के सदस्यों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया। […]