प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने मचाया कोरोना वार्ड में हंगामा

समर्थकों के साथ माधव नगर के सीनियर डॉक्टरों से की बदसलूकी

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के अस्पतालों के हाल बेहाल हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पतालों में जगह नहीं बची है। अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ किसी तरह से अपना काम कर रहा है। लेकिन नेता हैं कि मरीजों की सहूलियत की जगह अपनी रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक कारनामा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता द्वारा माधव नगर अस्पताल के कोविड वार्ड में घुसकर किया गया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान अपने समर्थकों के साथ शनिवार की रात को माधव नगर अस्पताल के कोविड वार्ड में घुस गईं। वहां पर मौजूूद पूर्व अस्पताल प्रभारी डॉ. भोजराज शर्मा और अन्य डॉक्टरों ने जब उनसे कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा तो वह आक्रोशित हो गईं। उन्होंने अपना परिचय नहीं देते हुए कहा कि… जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं। आपको जल्द पता चल जाएगा…।

बताया जाता है कि 130 मरीजों की क्षमता वाले अस्पताल में करीब 150 से अधिक मरीजों को रखा गया है। डॉक्टरों ने संदिग्ध मरीजों को ओपीडी खाली करवा कर भर्ती किया है। सुश्री खान और उनके 10 से अधिक समर्थक साथ में वार्ड में घुसे थे। इनका वीडियो भी बना रहे थे।

पूर्व मंत्री भी कर चुके अभद्रता

इसके पहले भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा अभद्रता किए जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद डॉक्टर ने अपना इस्तीफा दे दिया था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री के समझाने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। मामले में नूरी खान का कहना है कि एक बेड पर तीन तीन मरीज लेटा रखे थे। शिवराज सरकार मरीजों का इलाज करने में फेल साबित हुई है।

माधव नगर में 17 को 11 की मौत

कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मिली जानकारी के अ अनुसार माधव नगर अस्पताल के ओल्ड आईसीयू में 13 मरीज भर्ती थे। 4 मरीजों मी मौत हुई है। इसी तरह आर्थो वार्ड में 35 मरीज भर्ती थे। इनमें से 4 मरीजों को उिस्चार्ज किया गया। इनमें से 1 की मौत हुई है। वहीं न्यू आईसीयू में 22 मरीज भर्ती थे। 4 लोगों की नई भर्ती हुई है। यहां के 6 मरीजों की मौत की खबर है। इस तरह से यहां पर 17 अप्रैल को 11 मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के डॉ.अनिरुद्ध भाटी का कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान

Mon Apr 19 , 2021
टीम के साथ मिलकर महज 3 माह में बना ली थी जांच किट उज्जैन। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के विरुध्द लड़ाई में उज्जैन के कुछ युवा वैज्ञानिको का योगदान भी उल्लेखनीय है। ऐसे ही एक युवा हैं डॉ अनिरुद्ध भाटी। पिछले साल कोरोना की प्रथम आहट के समय अनिरुद्ध और […]