प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल कर लिया अपात्रों का नाम

ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को की शिकायत, मामला ग्राम पंचायत सुईगांव का

नलखेड़ा, अग्निपथ। जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुईगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक शिकायती आवेदन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया जिसमें गड़बड़ी करने वाले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।

जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सुईगांव के ग्रामीण भीमसिंह सिसौदिया ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर सोमवार को तहसीलदार पारस वैश्य एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रतापसिंह पंवार को एक शिकायती आवेदन दिया गया। जिसमें बताया कि आवास योजना का लाभ ग्राम सुईगांव में अपात्रों को दिया गया है जिससे शासन के धन का दुरुपयोग होगा। जो व्यक्ति गरीब होकर इस योजना में पात्र थे जिनके कच्चे मकान है उनको इसका लाभ ना दिया जाकर ऐसे लोगों को योजना से वंचित कर दिया गया। और जो अपात्र लोग थे उनको इस योजना का लाभ दिया गया।

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि जो सूची ग्राम पंचायत के कर्मचारियों व पटवारी ने मिलकर बनाई उसकी समय पर जानकारी नहीं होने दी। जिसके कारण समय पर आपत्ति नहीं कर सके। जब आपत्ति का समय निकल गया तब इसकी जानकारी प्राप्त हुई। इसलिए शिकायती आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का अंतिम रुप से निराकरण ना होवे तब तक किसी भी व्यक्ति को लाभ नहीं दिया जाए।

ग्रामीणों ने मांग की कि गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए एवं पात्र व्यक्तियों को ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। आवेदन देते समय पवन यादव, राजेश यादव, भीमसिंह, कृष्णपालसिंह, अर्जुनसिंह सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

इनका कहना

ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी संबंधित आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

– रामप्रतापसिंह पंवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नलखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छह साल के मासूम की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिये बनेंगे दल

Mon Apr 25 , 2022
रतलाम कलेक्टर ने दिये निर्देश जावरा/ रतलाम, अग्निपथ। क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में झोलाछाप डाक्टर के इलाज के कारण छह साल के मासूम की मौत के बाद आखिरकार जिला प्रशासन नींद से जाग उठा है। जिलेभर में झोलाछाप डॉक्टरों की जांच के लिए दल बनाएं जाएंगे। कलेक्टर ने इस संबंध […]